
Passport Fees: अब चुकाना होगा नया शुल्क (Photo Source - Patrika)
Passport in gwalior: एमपी के ग्वालियर शहर में पासपोर्ट के शुल्क क्या बढ़े लोगों ने पासफोर्ट बनाने की लाइन लगा ली। विदेश मंत्रालय ने ऐलान क्या किया है कि 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना महंगा होने जा रहा है। महाराज बाड़ा स्थित डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर मानों डिजिटल मेला लग गया। जेब खाली होने के डर से ग्वालियरवासियों ने वो ताबड़तोड़ क्लिक मारे कि पिछले तीन दिनों में ही 6 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन आवेदन ठोक दिए।
नतीजा जो अपॉइंटमेंट महज 15 से 20 दिनों में आसानी से मिल रहे थे, वो सीधे दो महीने पार जाकर नो सिग्नल हो गई है। है। यानी अगर आप मंगलवार को पासपोर्ट बुक करने बैठे, तो सिस्टम ने सीधे 1 सितंबर 2026 की तारीख थमा दी। दो महीने का लंबा इंतजार ! इसे कहते हैं-घट गई जेब की ढील, तो बढ़ गई तारीखों की रील।
इस तीन दिन की मारामारी ने सरकार के खजाने को भी लबालब कर दिया। केवल ग्वालियर से ही सरकार की झोली में सीधे 90 लाख रुपए की मोटी कमाई आ गिरी। कमोबेश यही हड़बड़ी चंबल के भिंड में भी दिखी। भिंड के पासपोर्ट केंद्र पर जहां अमूमन अगले ही दिन का नंबर आ जाता था, वहां अब सीधे 16 जुलाई की वेटिंग लिस्ट थमाई जा रही है।
अगर आप इस बीते तीन दिनी हड़बड़ी में चूक गए हैं, तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार रहिए। सामान्य (36 पेज) पासपोर्ट के लिए 1500 रुपए के बदले अब 2500 रुपए देना होगा, जबकि 60 पेज के लिए 2000 रुपए की जगह 3500 रुपए देने होंगे। तत्काल सेवा के लिए शुल्क 3500 रुपए की जगह 5000 रुपए लगेंगे।
पासपोर्ट बनवाने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, फीस जमा करनी होगी और अपने मूल दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) पर अपॉइंटमेंट के लिए जाना होगा। इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन पूरी होने पर डाक द्वारा पासपोर्ट घर आ जाता है।
जन्म तिथि का प्रमाण
पहचान का प्रमाण
निवास का प्रमाण
-पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाएं और 'New User? Register Now' पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं।
-अपनी लॉग-इन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके पोर्टल पर लॉग-इन करें।
-अब 'Apply for Fresh Passport' पर क्लिक करें और पूछी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी, परिवार की जानकारी और पते का विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
-अब'Pay and Schedule Appointment' पर क्लिक करें।
-ऑनलाइन माध्यम (UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) के लिए तारीख और समय बुक करें।
Published on:
01 Jul 2026 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
