4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्मचारियों के लिए नया आदेश: अब केवल रविवार की छुट्टी, शनिवार काे करना हाेगा काम

कर्मचारियों के लिए नई दिक्कत

2 min read
Google source verification
office.png

ग्वालियर। सरकारी कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए नई दिक्कत शुरु हो गई है. उन्हें अब केवल रविवार का साप्ताहिक अवकाश ही मिल सकता है, शनिवार का अवकाश नहीं मिलेगा. विभागीय अधिकारी का साफ कहना है कि दो दिन के अवकाश का कोई प्रावधान ही नहीं है।

सीएमएचओ ने दिए आदेश,रविवार काे मनाओ छुट्टी, शनिवार काे कंप्यूटर आपरेटराें काे करना हाेगा काम- स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटरों के लिए यह बात सीएमएचओ डा. मनीष शर्मा ने कही है. सीएमएचओ जिला अस्पताल मुरार का निरीक्षण करने पहुंचे तो कहा कि कंप्यूटर आपरेटर शनिवार को आफिस आएं और पेंडिंग केस निपटाएं। दरअसल शनिवार काे जब वे जिला अस्पताल मुरार में निरीक्षण करने पहुंचे ताे वहां कंप्यूटर आपरेटर गायब मिले। इससे सीएमएचओ हैरान रह गए. सिविल सर्जन से पता चला कि शनिवार को डाक्टर तो काम पर रहते हैं पर आफिस वर्क पूरी तरह से बंद रहता है।

सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि इससे परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। इसको लेकर सीएमएचओ ने निर्देश जारी कर दिया कि कंप्यूटर आपरेटरों काे शनिवार को कार्यस्थल पर उपस्थित रहना हाेगा। वे केवल रविवार के दिन साप्ताहिक अवकाश ले सकते हैं. सीएमएचओ डा. मनीष शर्मा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कंप्यूटर आपरेटरों के लिए दो दिन के अवकाश का कोई प्रावधान ही नहीं है।

दौरे के दौरान ओपीडी से गायब डाक्टरों के खिलाफ उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि बिना सूचना के कोई भी डाक्टर गायब रहता है तो उसके खिलाफ नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन डा. राजेश शर्मा ने भी कहा कि कोई भी चिकित्सक बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित मिलेगा, उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डा. मनीष शर्मा रनगंवा उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के लिए भी पहुंचे.

यह भी पढ़ें : शनिवार और इतवार को भी खुलेंगे सरकारी कार्यालय, दो माह की सभी छुट्टियां केंसिल