28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शनिवार और इतवार को भी खुलेंगे सरकारी कार्यालय, दो माह की सभी छुट्टियां केंसिल

कोरोना काल में सरकारी कर्मचारियों की मुसीबत बढ़ी , करना होगा काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 26 Jan 2022, 1:17 PM IST

holidays2.png

भोपाल. कोरोना काल में जहां प्राइवेट सेक्टर में अधिकांश लोग वर्क फ्राम होम कर रहे हैं वहीं सरकारी कर्मचारियों को कार्यालयों में ही जाने की पाबंदी है. और तो और कुछ विभागों में तो पूर्व घोषित अवकाश भी केंसिल कर दिए गए हैं. पंजीयन विभाग ने भी सभी अवकाश निरस्त करते हुए अपने कर्मचारियों—अधिकारियों को कार्यालय आने को कहा है. अगले दो माह तक विभाग कोई अवकाश नहीं देगा.

प्रदेश भर के पंजीयन कार्यालयों में अब अवकाश के दिन भी कार्यालय खुले रहेंगे. विभाग के सभी कार्यालय 31 मार्च तक सार्वजनिक अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे. इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें : कोरोना का खतरनाक साइड इफेक्ट, हर तीसरा बच्चा प्रभावित, जानिए क्या कह रहे डॉक्टर्स

निर्देश के अनुसार आगामी दो माह यानि फरवरी और मार्च में प्रदेश के सभी जिला पंजीयन व उप पंजीयन कार्यालय हर दिन खुले रहेंगे. आगामी दो माहों में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्री कर अधिकतम राजस्व एकत्रित करने के लिए पंजीयन विभाग द्वारा यह कवायद की जा रही है.

यह भी पढ़ें : ओमिक्रोन का ये है सबसे पहला लक्षण, दिखे तो तुरंत हो जाएं सावधान

हालांकि विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि आम लोगों की सुविधा के लिए ऐसा किया गया है. दरअसल हर साल नए वित्तीय वर्ष में नई गाइडलाइन लागू हो जाती है. टैक्स बचाने या छूट का लाभ उठाने के लिए प्राय: मार्च माह में ही अधिकतम रजिस्ट्री कराते हैं.

यह भी पढ़ें : बेहद खतरनाक है ओमिक्रोन, इस अंग को कर रहा खराब, जानिए कैसे करें बचाव

विभाग ने कहा है कि इस अवधि में केवल होली और रंगपंचमी के दिन ही कार्यालय बंद रहेंगे. प्रदेश के जिन जिलों में होली या रंगपंचमी का अवकाश घोषित है, केवल उसी दिन कार्यालय बंद रहेंगे. वित्तीय वर्ष के अंतिम दो माह में ज्यादा से ज्यादा राजस्व जुटाने के लिए शनिवार और रविवार को भी पंजीयन किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : बिगड़े हालात, हर आठवें मरीज को लगी ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की भी जरूरत

अवकाश के दिनों में कार्यालय बंद न करने और दिन में आनेवाली सभी रजिस्ट्री का पंजीयन करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. ये निर्देश महानिरीक्षक पंजीयन ने जारी किए हैं. इस संबंध में पंजीयन विभाग के महानिरीक्षक ने मंगलवार को निर्देश जारी किए हैं.

यह भी पढ़ें : वेक्सीन लगवानेवालों पर भी बढ़ा खतरा, दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान

खासबात यह है कि कोरोना काल के कारण ज्यादातर कर्मचारी—अधिकारी कार्यालय ही नहीं आना चाहते. उन्हें अब शनिवार और इतवार को भी काम करना होगा.

यह भी पढ़ें : भारत मेें मिला ओमिक्रॉन का सबसे तेजी से फैलने वाला स्ट्रेन, बच्चे हो रहे शिकार