
भोपाल. प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ओमिक्रोन ने दुनियाभर में कोहराम मचाया है और अब देश के साथ मध्यप्रदेश में सक्रिय हो गया है. इस बीच ओमिक्रोन के लक्षणों में तेजी से बदलाव हो रहा है. वहीं अब तक ओमिक्रोण के लक्षणों में सर्दी, खांसी जैसे तमाम लक्षणों को पता लगा है. खास बात यह है कि ओमिक्रोन के संक्रमण के दौरान शरीर के कई अंगों पर इसका खराब असर दिखने लगता है.
मध्यप्रदेश में कोरोना के नए केसेस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. राजधानी भोपाल में ही पिछले 24 घंटों में करीब 2 हजार केस मिले हैं. भोपाल के अस्पतालों में 2 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो गई है. डाक्टर्स बता रहे हैं कि पुराने डेल्टा वेरिएंट के साथ ही नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ चुके हैं. कोविड-19 के अन्य वेरिएंट की तुलना में ओमिक्रोन बिल्कुल अलग है. डा. बी बी दयाल बताते हैं कि संक्रमित मरीजों में आंखों में ओमिक्रोन का खराब असर दिखाई दे रहा है.
ओमिक्रोन संक्रमितों की आंखें लाल या गुलाबी हो रहीं हैं. ऐसे मरीजों में आंख के सफेद भाग पर और पलक की परत पर सूजन के भी मामले सामने आए हैं. संक्रमित लोगों की आंखों का लाल होना ओमिक्रोन का सामान्य प्रभाव है. ओमिक्रोन संक्रमित मरीज की आंखों में असर डालता है और कुछ मरीजों की आंखे गुलाबी भी हो जाती हैं. कोरोना के नए वेरिएंट के संक्रमित मरीजों में आंखों की जलन की समस्या सबसे ज्यादा देखी गई है.
आंखों पर यूं प्रभाव डाल रहा ओमिक्रोन वेरिएंट
— आंखें लाल या गुलाबी होना
— ओमिक्रोन संक्रमण के दौरान मरीज में कंजंक्टिवाइटिस की समस्या देखने को मिली है.
— आंखों से पानी आना ओमिक्रोन का एक दुर्लभ असर है.
— ओमिक्रोन संक्रमितों को अचानक धुंधला दिखना प्रारंभ हो जाता है.
— अगर आपको भी उपरोक्त समस्याएं हो रहीं हैं तो तुरंत कोविड की जांच करवानी चाहिए अन्यथा ओमिक्रोन वेरिएंट आंखों पर ज्यादा दुष्प्रभाव डाल सकता है.
Updated on:
5 Feb 2022, 1:53 PM IST
Published on:
23 Jan 2022, 10:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.