28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को मिल गया खजाना, बेशकीमती सोना-चांदी के बंटवारे पर लड़ पड़े गांववाले

खेलते समय दो बच्चों को खजाना मिल गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 20 Jan 2022, 10:53 AM IST

khajana2.png

ग्वालियर-भितरवार। ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र में बुधवार को खेलते समय दो बच्चों को मानो खजाना मिल गया. विज कपूर रेत खदान पर इन बच्चों को दर्जनों सोने—चांदी के सिक्के मिले. इन बेशकीमती सिक्कों के बंटवारे पर गांववाले आपस में लड़ पड़े. बाद में पुलिस बुला ली गई. पुलिस ने बताया कि एक डिब्बे में 20 से 25 सिक्के मिले हैं जबकि गांववालों ने बताया कि सिक्कों की संख्या ज्यादा है. अब पुरातत्व विभाग इन सिक्कों की पड़ताल करेगा.

जानकारी के अनुसार भितरवार अनुभाग के विजयपुर में खेल रहे बच्चों को हल्की खुदाई के दौरान एक डिब्बा मिला जिसमें 20 से 25 सिक्के मिले हैं। यह देखने में चांदी जैसे हैं, एक सिक्का पीले रंग का है जिसे सोने का बताया जा रहा है। सिक्के मिलने की सूचना मिलने पर एक बच्चे के परिजन मौके पर पहुंचे और सारे सिक्के अपने साथ लेकर चले गए। इधर दूसरे बच्चे के परिजन भी सिक्कों के बंटवारे की मांग करने लगे.

यह भी पढ़ें : फिर बंद हो सकते हैं स्कूल, ऑनलाइन क्लास के निर्देश

शाम करीब 4 बजे दो नाबालिग विजयपुर गांव में सुनीता बघेल के गौड़ा में खेल रहे थे। खेल खेल में बच्चों ने हाथों से मिट्टी निकालना शुरू किया। थोड़ी खुदाई करने पर उन्हें एक डिब्बा दिखा, जिसे निकाला तो उसमें पुराने सिक्के रखे थे। परिजनों में बंटवारे पर विवाद हो गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गांव पहुंची पुलिस ने डिब्बे को कब्जे में ले लिया। सिक्के कितने पुराने हैं इसकी जानकारी नहीं लग सकी है।

पुरातत्व विभाग की टीम इसकी जांच करेगी, जिसके बाद सिक्कों की स्थिति साफ हो सकेगी। इधर एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि एक लड़की को दो सोने के सिक्के दिखाई दिए थे. उसने जब इस बात की जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने मौके पर जाकर खोजबीन शुरू कर दी. इसी दौरान उन्हें एक बाक्स मिला जिसमें दर्जनों सिक्के थे. बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सिक्के जब्त कर लिए. भितरवार थाना प्रभारी राजकुमारी परमार ने बताया कि रेत खदान पर सिक्के मिलने की सूचना मिली थी. सिक्के जब्त कर पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई है.