28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिगड़े हालात, हर आठवें मरीज को लगी ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की भी जरूरत

कहर बरपाती तीसरी लहर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 22 Jan 2022, 2:43 PM IST

ventilator.png

भोपाल. देशभर में कोरोना तेजी से फैल रहा है पर मध्यप्रदेश में अभी ये सबसे ज्यादा कहर बरपाता लग रहा है. प्रदेश में तीसरी लहर की खतरनाक संकेत आने लगे हैं. न केवल मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है बल्कि मरीजों की हालत गंभीर भी हो रही है. हाल ये है कि अस्पताल में भर्ती हर 8 वें मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत लग रही है. कई मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है. इतना ही नहीं, अब कोरोना के कारण हो रही मौतों के आंकड़े भी दहलाने लगे हैं.

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 11 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 61 हजार के पार पहुंच गई है. कई छोटे शहरों, गांवों में एकाएक संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है. ताजा अपडेट के अनुसार कोरोना संक्रमितों में 1034 संक्रमित या कोरोना संदिग्ध अस्पताल में भर्ती हैं.

यह भी पढ़ें : जानलेवा लहर- 5 दिन की बच्ची समेत कई मौतें, नए केसों में एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा

सबसे ज्यादा बुरी बात यह है कि इनमें से 125 मरीजों को ऑक्सीजन के सपोर्ट पर रखना पड़ा है. इनमें से कई मरीजों को वेंटिलेटर की भी जरूरत पड़ रही है. यह तथ्य सरकार के लिए सबसे ज्यादा परेशानी का सबब है.उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 1 जनवरी 2022 को अस्पताल में भर्ती 127 मरीजों में से एक मरीज को भी ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी थी.

ये भी पढ़ें: सरकार का बड़ा फैसला, नई नीति में आमजन व किसानों को टोल टैक्स से छूट

तीसरी लहर में नए वेरिएंट ओमिक्रान को ज्यादा घातक नहीं माना जा रहा था पर ये जानलेवा होती जा रही है. आंकड़े खुद बता रहे हैं कि तीसरी लहर अब खतरनाक हो गई है. सरकारी रिकार्ड के अनुसार ही प्रदेशभर में महज 21 दिन में 29 मौत हो चुकीं हैं.

यह भी पढ़ें : आइसीयू में इस हाल में हैं दीदी, जानिए डॉक्टर ने क्यों की लता मंगेश्कर के लिए दुआ की अपील

21 जनवरी को कोरोना संक्रमण से 5 मौतें दर्ज की गईं. इन्हें मिलाकर 1 जनवरी से 21 जनवरी तक कोरोना से प्रदेश में कुल 29 मौत दर्ज की जा चुकी हैं. नवजात बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग भी दम तोड़ रहे हैं. प्रदेश में 21 जनवरी तक कोरोना से कुल 8.82 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 8.10 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 562 मरीजों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें : बोर्ड ने दी बड़ी सुविधा, 10 वीं और 12 वीं की प्री बोर्ड परीक्षार्थियों को मिली रियायत