28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोर्ड ने दी बड़ी सुविधा, 10 वीं और 12 वीं की प्री बोर्ड परीक्षार्थियों को मिली रियायत

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने रियायत दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 20 Jan 2022, 9:51 AM IST

mp-board.png

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने रियायत दी

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना के कहर के बीच स्कूलों में प्री बोर्ड एग्जाम आज से यानि 20 जनवरी से प्रारंभ हो रहे हैं. ये प्री बोर्ड एग्जाम गुरुवार से 10 वीं और 12वीं क्लास के विद्यार्थियों के लिए होंगे. इन परीक्षाओं में शामिल होनेवाले बच्चों को पेपर और आंसर शीट स्कूल में ही दी जाएगी जिसके कोविड प्रोटोकाल संबंधी नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है. बीमार परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने एक रियायत भी दी है.

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार आंसर शीट और पेपर्स देने के लिए स्टूडेंट को स्कूल को अलग—अलग टाइम स्लाट में बुलाया गया है. इसके लिए उन स्टूडेंट को एक बड़ी सुविधा भी दी गई है जोकि बीमार हैं. ऐसे स्टूडेंट के अभिभावक स्कूल आकर आंसर शीट और पेपर्स ले जा सकेंगे. केवल बीमार बच्चों के लिए यह रियायत दी गई है. कोरोना काल में हजारों बच्चे संक्रमित हो चुके हैं. इस फैसले से बीमार बच्चों और उनके अभिभावकों की परेशानी खत्म हो गई हैै.

भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी नितित सक्सेना के अनुसार दसवीं क्लास के परीक्षार्थियों के लिए 28 जनवरी तक आंसर शीट जमा करने की डेडलाइन तय की गई है. बारहवीं क्लास के परीक्षार्थियों के लिए यह डेडलाइन 1 फरवरी निर्धारित की गई है. प्री बोर्ड के दसवीं और बारहवीं क्लास के परीक्षार्थियों को हर हाल में निर्धारित तिथियों तक आंसर शीट जमा करने की हिदायत दी गई है.

दसवीं और बारहवीं क्लास के प्री बोर्ड एग्जाम में आंसर शीट के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को भी निर्देश दिए गए हैं. आंसर शीट के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को कहा गया है कि वे 5 फरवरी तक यह काम कर विद्यार्थियों को सुधार संबंधी सूचना अवश्य दें. गौरतलब है कि प्रदेशभर में 10 वीं और 12वीं क्लास के विद्यार्थियों को इस परीक्षा में शामिल होना है. भोपाल जिले में ही 10 वीं और 12 वीं क्लास के करीब 50 हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें : फिर बंद हो सकते हैं स्कूल, ऑनलाइन क्लास के निर्देश