28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेक्सीन लगवानेवालों पर भी बढ़ा खतरा, दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान

शुरुआत में कम खतरनाक दिख रही तीसरी लहर तेजी से संक्रामक बन चुकी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 23 Jan 2022, 11:20 AM IST

vaccine.png

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना कहर ढा रहा है. शुरुआत में कम खतरनाक दिख रही तीसरी लहर तेजी से संक्रामक बन चुकी है. रोज मिलनेवाले मरीज 11 हजार से ज्यादा हो चुके हैं जबकि हर तीसरा सेंपल कोरोना पाजिटिव आ रहा है. एक्सपर्ट और डाक्टर्स बताते हैं कि वैक्सीन लगे हुए लोगों में भी नए वेरिएंट ओमिक्रोन के लक्षण दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में बेहद सावधानी बरतना जरूरी हो चुका है.

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक और जानलेवा साबित हुई थी. जब वेक्सीन आई तो खुशी जाहिर की गई और प्रदेश में लोगों ने रिकार्ड संख्या में वेक्सीन लगवाई. उम्मीद जाहिर की जा रही थी कि अब कोरोना का प्रकोप ज्यादा नहीं होगा पर तीसरी लहर में ऐसे लोग भी अधिक संख्या में संक्रमित हो रहे हैं जोकि वेक्सीनेटेड हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: सरकार का बड़ा फैसला, नई नीति में आमजन व किसानों को टोल टैक्स से छूट

डाक्टर्स के अनुसार वेक्सीन लगवाने के बाद कुछ ऐसे लक्षण सामने आते हैं जिससे ओमिक्रान संक्रमण का पता चलता है. वैक्सीन लगे हुए लोगों में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के लक्षण कुछ अलग तरह से दिखाई देते हैं.

ये भी पढ़ें: बिगड़े हालात, हर आठवें मरीज को लगी ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की भी जरूरत

डा. वीके मेहतो के अनुसार नया ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) पुराने डेल्टा वेरिएंट की तुलना में हल्का है. इससे संक्रमित अधिकतर मरीजों में सर्दी जैसे लक्षण विकसित होते हैं और अपने आप ठीक हो जाते हैं. जिन लोगों ने कोविड-19 की दोनों डोज लगवा ली हैं, उन्हें ओमिक्रान के संक्रमण से गले में खराश की तकलीफ हो सकती है.

ये भी पढ़ें: बच्चों को मिल गया खजाना, बेशकीमती सोना-चांदी के बंटवारे पर लड़ पड़े गांववाले

वेक्सीन लगवा चुके लोगों में इस तरह दिखाई देते हैं ओमिक्रोन के लक्षण
गले में खराश के अलावा वेक्सीनेटेड लोगों को ओमिक्रान संक्रमण के कारण अकारण थकान लग सकती है. ऐसे लोगों को बुखार आने के साथ ही शरीर में दर्द बना रह सकता है. वेक्सीनेटेड लोगों को ओमिक्रान संक्रमण के कारण रात को पसीना भी आ सकता है. ये ओमिक्रोन संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की सेहत को लेकर खबरें वायरल, टीम ने जारी किया बयान

एक्सपर्ट के अनुसार छींकना, नाक बहना जैसे लक्षण दिखे तो इन्हें भी बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करें. क्योंकि ओमिक्रोन के लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए. ऐसे में आपको अपने आप का खास ख्याल रखने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: ओमिक्रोन का ये है सबसे पहला लक्षण, दिखे तो तुरंत हो जाएं सावधान

हालांकि एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि वैक्सीन न सिर्फ गंभीर संक्रमण से बचाने में मददगार साबित होती है, बल्कि अस्पताल में भर्ती और संक्रमण से मौत के जोखिम को भी कम करती है. ज्यादातर लोगों के वेक्सीनेटेड हो जाने के कारण ही ओमिक्रान अभी तक ज्यादा जानलेवा नहीं हो सका है.

यह भी पढ़ें : आइसीयू में इस हाल में हैं दीदी, जानिए डॉक्टर ने क्यों की लता मंगेश्कर के लिए दुआ की अपील