
एक हजार बिस्तर के अस्पताल की खामियां छिपा रहे अधिकारी
ग्वालियर. हजार बिस्तर अस्पताल के निर्माण के पांच महीने बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान विधिवत शुभारंभ करेंगे, इसलिए नए अस्पताल को दुरूस्त किया जा रहा है। रंगाई पुताई से लेकर नए अस्पताल की मरम्मत कर निर्माण की खामियों को सुधारा जा रहा है। प्रशासन और अस्पताल का अमला तैयारियोंं में जुटा है। सोमवार शाम को संभागायुक्त दीपक सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
शिवराज सिंह चौहान 24 जून को ग्वालियर प्रवास के दौरान हजार बिस्तर के अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। इसलिए हाल में बने इस अस्पताल को संवारने की कवायद शुरू हो गई है। दरअसल, 400 करोड़ की लागत से बने अस्पताल की दीवारों में दरारें, सीलन और सीवेज की परेशानियां सामने आ चुकी हैं। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन की फजीहत भी हुई है। इसलिए प्रशासन और अस्पताल का अमला इन खामियों को सुधारने में जुटा है। सोमवार तक एडमिन ब्लॉक चमका दिया गया है। मशीनों से फर्श, सीढ़ियों को साफ किया जा रहा है। चिकित्सकों को हिदायत दी गई है सभी मरीज पलंग पर होना चाहिए। किसी को इलाज में शिकायत नहीं हो।
संभागायुक्त ने लिया दोनों अस्पतालों का जायजा
सोमवार शाम को संभागायुक्त दीपक सिंह ने हजार बिस्तर के अस्पताल में इन तैयारियों का जायजा लिया। ङ्क्षसह ने इसके अलावा सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल भी निरीक्षण किया। जेएएच अधीक्षक डा. आरके एस धाकड़ को सभी इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए।
Published on:
20 Jun 2023 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
