
वरिष्ठ अधिकारियों ने संभागायुक्त कार्यालय में गैस, पेट्रोल व डीजल को लेकर ली बैठक
अमेरिका-ईरान युद्ध से गहराए पेट्रोल, डीजल, गैस संकट को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को संभागायुक्त मनोज खत्री ने अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में गैस, पेट्रोल, डीजल की उपलब्धता के आंकड़े रखे गए। ग्वालियर संभाग के पांच जिलों में 1 लाख 1 हजार 419 घरेलू सिलेंडर की बुकिंग है। स्टॉक में 25 हजार 763 सिलेंडर स्टॉक में हैं। पांचों जिलों में सिलेंडर की आपूर्ति जारी है। इससे धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होने लगा है। पेट्रोल व डीजल का अभी अंचल में संकट नहीं है। डिपो में 25 दिन की पेट्रोल व डीजल मौजूद है, जिसमें पेट्रोल 63 लाख 46 हजार लीटर मौजूद है, जबकि डीजल 1 करोड़ 85 लाख 53 हजार लीटर मौजूद है। 25 दिन का स्टॉक मौजूद है।
दरअसल सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल व गैस को लेकर अलग-अलग वीडियो व तस्वीर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोग चिंतित हैं, लेकिन अंचल में ऐसी अफवाह न फैले, उसको लेकर शासन स्तर से निगरानी की जा रही है। तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी कर रहे हैं। संभागायुक्त के साथ हुई बैठक में पेट्रोल, डीजल व गैस के आंकड़े रखे गए हैं।
अप्रैल में शादी-ब्याह का सीजन, गैस सिलेंडर के लिए लोग बता रहे मेहमानों की संख्या
अप्रेल में सहालग शुरू हो जाएगा। शादी की तारीख को देखते हुए लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। यह चिंता गैस को लेकर है। गैस सिलेंडर के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय में लोगों की मेहमानों की गिनती बताने लगे हैं। कमर्शियल सिलेंडर के लिए करीब 50 आवेदन आ चुके हैं, लेकिन विभाग अधिकारियों ने भी सिलेंडर को लेकर हाथ जोड़ लिए हैं। इस कारण लोगों को निराशा मिल रही है। घरेलू सिलेंडर की बुकिंग की समय सीमा बढ़ गई है, जिससे घरेलू सिलेंडर की भी लोग व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं।
- कमर्शियल सिलेंडर के लिए लोग सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है।
ग्वालियर संभाग के पांच जिलों घरेलू सिलेंडर की स्थिति
जिला एजेंसी स्टॉक बुकिंग
ग्वालियर 49 13401 53693
अशोकनगर 15 1847 9962
गुना 30 4955 16865
शिवपुरी 31 4932 14232
दतिया 19 628 6667
Updated on:
27 Mar 2026 11:10 am
Published on:
27 Mar 2026 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
