15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के लिए पेसा एक्ट कारगर : सीएसपी

पेसा एक्ट के तहत शांति निवारण शिविर का आयोजन

2 min read
Google source verification
छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के लिए पेसा एक्ट कारगर : सीएसपी

छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के लिए पेसा एक्ट कारगर : सीएसपी

तिरला. पेसा एक्ट के बारे में सजगता एवं गति लाने के लिए थाना परिसर में क्षेत्र में शांति निवारण शिविर का एसपी के निर्देशन में हुआ। इसमेंकार्यक्रम आयोजित किया। शांति विवाद निवारण समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यो व पेसा एक्ट की जानकारी सीएसपी देवेंद्र धुर्वे ने दी। सीएसपी देवेंद्र धुर्वे ने कहा कि मप्र शासन आप लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं के निदान के लिए बहुत बढिय़ा कानून लेकर आई है। लेकिन इस कानून की जानकारी गांव के लोगों को नहीं है। इस समिति के माध्यम से हल किए जा सकेंगे। इस अवसर पर सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों के संबंध में आवश्यक समझाइश देकर नियमों के पालन के लिए पैम्पलेट वितरित किए।

तीन -तीन पंचायतों की अलग अलग टोलियां बनाकर एसआई मनोज पाटीदार, राजेश चौहान, अशोक तिवारी, प्रधान आरक्षण महेंद्र भगोरे, आरक्षक महेंद्र राजपूत ने जानकारी दी। शिविर में डीएसपी निलेश्वरी डावर, नायब तहसीलदार सोनिका ङ्क्षसग समेत थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांवों के शांति निवारण समिति के सदस्य, पंचायत सचिव, सरपंच उपस्थित रहे। आभार थाना प्रभारी जयराज सोलंकी ने माना। यह जानकारी मूलचंद कनेश ने दी।

कृषि मंत्री को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया
सादलपुर. अल्प प्रवास पर आए कृषि मंत्री कमल पटेल का भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गय। भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्रङ्क्षसह चौहान ने बताया किसान मोर्चा ने कृषि मंत्री को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। इस पर कृषि मंत्री ने कहा मप्र सरकार किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रही है। जब बाजार में हर चीज एमआरपी से बिकती है तो किसान अपनी उपज क्यों एमएसपी पर बेचे।

हम किसानों को भी अपनी उपज एमआरपी पर बेचे। इसकी व्यवस्था में लगे हैं। किसानों को भी फसलों की ग्रेङ्क्षडग पर ध्यान देना होगा। ताकि उपज का सही दाम मिल सके। उपज के भंडारण के लिए वेयर हाऊस पर किसानों को सब्सिडी दी जा रही है। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एवं पेंशनर एसोसिएशन मप्र के सचिव रामभरोसे वर्मा व किसानों ने बदनावर विधानसभा के लिए स्वीकृत नर्मदा ङ्क्षसचाई योजना में लगभग पचास गांव वंचित रह गए हैं। उनको बदनावर योजना में जोडऩे की मांग की। राजेश वर्मा ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए प्याज के उचित मूल्य के साथ भंडारण व्यवस्था के लिए वेयर हाउस की मांग रखी। कृषि मंत्री ने कहाकि वेयर हाउस के लिए मप्र शासन की आसान योजना के साथ तीन प्रतिशत ब्याज में छूट व सब्सिडी दी जाती है। इसका लाभ किसानों को लेना चाहिए। फसलों की ब्रांङ्क्षडग करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर राधेश्याम निगम, अजय डांगी, राहुल अग्रवाल, अनिरुद्धङ्क्षसह ठाकुर, उदयङ्क्षसह चौहान, राजेंद्रङ्क्षसह दरबार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा किसानों की उपस्थिति रही।