18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चालान काटने वाली पुलिस ने हाथ में थामा माइक और गुनगुनाए रात में गाने

एक के बाद एक अधिकारी कर्मचारियों ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर समा बांध दिया। ये देखकर हर कोई हैरान था, दरअसल पुलिस भी तनाव को दूर कर मूड चेंज करने के लिए बेहतरीन पहल करती नजर आई।

2 min read
Google source verification
चालान काटने वाली पुलिस ने हाथ में थामा माइक और गुनगुनाए रात में गाने

चालान काटने वाली पुलिस ने हाथ में थामा माइक और गुनगुनाए रात में गाने

ग्वालियर. जो पुलिस अक्सर अपराध और हादसों को नियंत्रण के लिए जुटी रहती है, पुलिस वाले कभी कहीं पर चालान बनाते नजर आते हैं, तो कहीं आरोपियों को गिरफ्तार करते नजर आते हैं, वहीं पुलिस रविवार रात को अलग ही मूड में नजर आई, एक के बाद एक अधिकारी कर्मचारियों ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर समा बांध दिया। ये देखकर हर कोई हैरान था, दरअसल पुलिस भी तनाव को दूर कर मूड चेंज करने के लिए बेहतरीन पहल करती नजर आई।

खुशी के माहौल में गुनगुनाते नजर आए पुलिसवाले
राउंड द क्लॉक डयूटी के तनाव को पुलिस ने रविवार को दो घंटे के लिए दूर किया। पुलिस लाइन में अफसर से लेकर कर्मचारी अगल मूड में दिखे। यह बताया कि अपराधियों पर सख्ती करने वाले अधिकारी और कर्मचारी फनकारी में पीछे नहीं है। एसपी अमित सांघी ने आर्केस्ट्रा की धुन पर आपको हमारी कसम लौट आइये.. गीत गुनगुना कर समां बांधा। करीब दो घंटे के कार्यक्रम में पुलिस गीत संगीत के अलावा पुलिस परिवारों के होनहार बच्चों और ब्लाइंड केस ट्रेस करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

रविवार को पुलिस लाइन का नजारा बदला हुआ था। यहां आईजी अनिल शर्मा, एसपी अमित सांघी सहित जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। लेकिन डयूटी की बात नहीं हो रही थी। दरअसल रविवार को लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन और सहभोज का आयेाजन किया था। कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू हुआ। ऑर्केस्ट्रा की धुन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई तो पुलिस अधिकारियों ने अपना हुनर दिखाया। क्राइम ब्रांच एएसपी राजेश दंडौतिया, सीएसपी विजय भदोरिया, सीएसपी रवि भदौरिया ने मंच पर आकर गीत सुनाकर समां बांधा। फिर पुलिस अधिकारियों ने एसपी अमित सांघी से गाने की फरमाइश की और उन्हें भी मंच पर बुला लिया। एसपी सांघी ने.. आपको हमारी कसम लौट आइये गीत गुनगुनाया। फोर्स ने तालियां बजाकर उनका साथ दिया।

यह भी पढ़ें : आप भी हैं बीपी और हार्ट के मरीज तो तुरंत कर लें ये व्यवस्था

प्रतिभाओं का सम्मान
एसपी सांघी ने बताया कार्यक्रम का मकसद पुलिस परिवारों के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान और ब्लाइंड केस का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को प्रोत्साहित करना था। पुलिसकर्मियों के 29 बच्चों को इसमें चुना गया था। इनमें कुछ छात्रों ने आईटी, मेडिकल और खेल में मुकाम हासिल किया है। इन छात्रों को आइ्र्रजी अनिल शर्मा ने प्रमाण पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पडाव में ज्वैलर्स शैलेन्द्र गोयल और हजीरा में डाक्टर पूरन सिंह के घर चोरी करने वाली गैंग को ट््रेस करने वाले 28 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।