
pmt scam whistle blower
ग्वालियर। व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी और उनके सुरक्षा गार्ड के बीच फिर विवाद हो गया है। आशीष ने गार्ड शुभम चौहान पर धक्का मुक्की और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। उस पर एफआईआर की जिद पर गुरुवार रात दो बजे तक झांसी रोड थाने में बैठे रहे। आशीष का कहना है पुलिस ने उनका जीना **** कर दिया है। उन्हें मदारी का बंदर बनाकर छोड़ा है। पुलिस उनकी वीडियो रिकार्डिंग कर रही है गुरुवार को इसकी जानकारी लेने आईजी ऑफिस गए थे। लौटे तो रात करीब 2 बजे गार्ड शुभम चौहान ने घर आकर धमकी दी कि कैमरा का मामले को उखाड़ रहे हो। चुप बैठ जाओ नहीं तो जान से मार दूंगा।
यह है मामला
आशीष की सुरक्षा में पुलिस ने हैंडीकेम लगाया था। इस पर आशीष को एतराज था कि रिकॉर्डिंग से उनकी स्वतंत्रता का हनन हो रहा है। आशीष ने रिकॉर्डिंग की शिकायत कोर्ट में की तो पुलिस ने कैमरा खो जाना बताया था। इसी सिलसिले में शुक्रवार को आईजी ग्वालियर रेंज अनिल कुमार के पास गए थे।
कई गार्ड खींच चुके हैं सुरक्षा से हाथ
व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी 2011 में आरटीआई के जरिए दस्तावेज हासिल कर खुलासा किया था कि व्यापमं की परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बडियां हैं। आरटीआई के जरिए पीएमटी फर्जीवाड़े का खुलासा करने वाले आशीष चतुर्वेदी फर्जी वाड़े के कुछ मुख्य आरोपियों के मामलों मे गवाह है। आशीष ने खुलासे के तुरंत बाद ही उसे जान से मारने की धमकियों की शिकायत करते हुए सरकार से सुरक्षा की मांग की थी।
आशीष को कोर्ट के आदेश से पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। लेकिन तब से लगातार सरकारी गार्ड आशीष की सुरक्षा से पीछे हटते रहे हैं। दरअसल आशीष के पास बाइक नहीं है,वह साइकिल से ही शहर में आते जाते है। जिससे उसकी सुरक्षा में तैनार गाड्र्स को भी पैदल ही चलना पड़ता है। जिससे परेशान कई गार्ड अशीष की सुरक्षा से हाथ खींच चुके हैं।
Published on:
04 Aug 2017 11:51 pm
