शनिवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर रुचिका चौहान अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में वरिष्ठ जिला पंजीयक दिनेश गौतम ने नई कलेक्टर गाइडलाइन(Property Guideline) का प्रस्ताव रखा गया। उन्होंने गाइड लाइन के प्रस्ताव पढ़कर सुनाए। उन्होंने बताया कि ग्वालियर शहर की 1066 लोकेशन में बढ़ोतरी बताई गई। 23.9 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। जो प्रस्ताव बताए गए, उस पर कलेक्टर ने कहा, जिन लोकेशन के आसपास की संपत्तियों काफी महंगी बिक रही हैं, लेकिन गाइडलाइन कम है, उनमें अतिरिक्त 30 फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी। जैसे कि जीएसटी भवन रोड पर नई कॉलोनी विकसित हो रही हैं। यहां पर रेट 10 हजार रुपए वर्गफीट चल रहा है, जबकि गाइडलाइन आधी है। गाइडलाइन के प्रस्ताव में सुधार के बाद फिर से कलेक्टर के समक्ष रखा जाएगा।