
FLIGHTS
ग्वालियर। कोलकाता, हैदराबाद, बैगलुरु और जम्मू के बाद अब स्पाइसजेट की पुणे, मुंबई और अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू हो रही हैं। इसके लिए स्पाइसजेट ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। 16 जुलाई को ग्वालियर से पुणे की फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही मुंबई और अहमदाबाद की फ्लाइट 17 जुलाई से उड़ान भरेंगी।
इस दिन उड़ेगी फ्लाइट, जानिए क्या है शेड्यूल
ग्वालियर-पुणे : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
मुंबई-अहमदाबाद: मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार
एयर इंडिया की फ्लाइट जाती थी मुंबई
लगभग दो वर्ष पहले तक एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई के लिए। चला करती थी। लेकिन इसके बंद होने के बाद यह शुरू ही नहीं हो पाई, लेकिन अब इसके शुरू होने से यात्रियों को मुंबई जाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना होगा। अजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर एयरपोर्ट टर्मिनल का कहना है कि पूणे की फ्लाइट 16 को और मुंबई, अहमदाबाद की 17 जुलाई को आएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है।
Published on:
15 Jul 2021 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
