यहां भी करेंगे रोड शो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी डबरा में भी रोड शो करेंगे। वह हेलीकॉप्टर से डबरा आएंगे। इसके बाद वह डबरा में रोड शो करेंगे उसके बाद वे ग्वालियर आएंगे। ग्वालियर में शाम को छह बजे वे अचलेश्वर मंदिर में दर्शन कर रोड शो प्रारंभ करेंगे। उनका रोड शो दाल बाजार, नया बाजार, कंपू, रॉक्सीपुल, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार फालका बाजार, छप्परवाला पुल, नोगजा रोड से सीधे किलागेट पहुंचेंगे। यहां किलागेट से हजीरा तक रोड शो करेंगे। रोड शो के समापन पर फूलबाग में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।