26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉयफ्रेंड गिरफ्तार,गर्लफ्रेंड फरार, यूनिवर्सिटी की पार्किंग में किया था कांड

Gwalior Crime: नामी यूनिवर्सिटी की पार्किंग में कार में सीनियर छात्रा ने जूनियर छात्रा का अपने बॉयफ्रेंड से कराया था रेप, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार..।

2 min read
Google source verification
rape case in car in university parking lot

Gwalior Crime: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नामी यूनिवर्सिटी की पार्किंग में कार में जूनियर छात्रा से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम जयसिंह है। इस घिनौनी हरकत में आरोपी जयसिंह की प्रेमिका ने भी उसका साथ दिया था और वो खुद जूनियर छात्रा को बॉयफ्रेंड की कार में लेकर आई थी। फिलहाल सीनियर छात्रा यानी आरोपी की सहयोगी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

नामी यूनिवर्सिटी की पार्किंग में कार में रेप होने की इस घटना से हड़कंप मच गया था। पीड़ित छात्रा की उम्र 19 साल है जो कि फर्स्ट ईयर की छात्रा है। उसने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया था कि शुक्रवार को अपनी क्लास में बैठी हुई थी तभी उसकी सीनियर छात्रा उसके पास आई और उसे बातों में फंसाकर कॉलेज की पार्किंग में ले गई। जहां सीनियर छात्रा का बॉयफ्रेंड जयसिंह अपनी कार लेकर पहले से मौजूद था। क्योंकि वो भी पहले से जयसिंह को जानती थी इसलिए वो सीनिय छात्रा के साथ जयसिंह की कार में बैठ गई। कार में बैठने के बाद जयसिंह ने दोनों को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी और कोल्ड ड्रिंक पीते ही वो बेहोश हो गई।


यह भी पढ़ें- एमपी में रेल हादसा, ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान


बेहोश होने के बाद पार्किंग में कार में ही आरोपी जयसिंह ने उसके साथ रेप किया और जब उसे होश आया तो दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो बदनाम कर देंगे और कॉलेज से निकलवा देंगे। पीड़िता के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसके हाथ पैर काम नहीं कर रहे थे। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने परिजन को पूरी घटना बताई और फिर परिवार शनिवार को पीड़िता को लेकर पुलिस थाने पहुंचा जहां शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले लोकायुक्त की कार्रवाई, 12 हजार रू. सैलरी वाला सोसायटी कर्मचारी निकला करोड़पति