2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल : इन 6 राशि वालों की जल्द बदलने वाली है किस्मत,बस करना होगा ये आसान सा काम

राशिफल : इन 6 राशि वालों की जल्द बदलने वाली है किस्मत,बस करना होगा ये आसान सा काम

3 min read
Google source verification
rashifal 2018 in hindi news

ग्वालियर। इंसान की जिंदगी में उसकी राशियां अहम किरदार निभाती हैं। हिन्दू धर्म के शास्त्रों की माने तो हर इंसान का व्यवहार,व्यक्तित्व आदि उसके गृह और नक्षत्र तय करते हैं। ऐसे में गृहों की दशा बदलने से और अन्य राशियों में प्रवेश करने से इंसान के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस बात में कोई दो राय नही है कि हर इंसान सुखद जीवन बीताना चाहता है,लेकिन उसका बुरा समय कभी भी उसका पीछा नहीं छोड़ता। मनुष्य को जीने के लिए तीन चीज़ों की सबसे अधिक आवश्यकता रहती है। जिसमे रोटी,कपडा और मकान शामिल हैं। लेकिन,आज के इस महंगाई के दौर में पैसे को ही हर जगह उत्तम माना जाता है।

दुनिया में मौजूद ऐशों आराम की सभी चीज़ें खरीदने के लिए इंसान पैसे के पीछे भागता रहता है जबकि,धन की प्राप्ति भी इंसान की राशि और उसके गृह ही तय करते हैं। ऐसे में मार्च के महीने में गृह और नक्षत्र अपनी चाल बदल ली है जिससे कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं,जिनके लिए आने वाला समय खुशियां लेकर आएगा और उनकी किस्मत चमक जाएगी।


57 दिन रहेगा प्रभाव
तीस साल बाद शनिमंगल के द्वधं योग में सात मार्च से मंगल गृह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर गया था। धनु राशि में पहले से ही विराजमान शानि के कारण शनि मंगल द्वधं योग बना हुआ है जो 30 साल बाद नवरात्री पर बना हुआ है। यह योग 57 दिन रहेगा जो कि 2 मई को पूरा होगा।

पंडित सतीश सोनी ने बताया कि शनि और मंगल दोनों एक दूसरे के विरोधी हैं और उनमें हमेशा शत्रुता रहती है इसलिए किसी जातक की कुंडली में यदि यह दोनों गृह साथ होने से उसके जीवन को कष्टकारी बनाते है। भले ही जातक की कुंडली में यह दोनों गृह शुभभाव में बैठे हो तब भी जातक के जीवन में यह उथल-पुथल मचाते रहते हैं। साथ ही यह राशियो पर भी बड़ा प्रभाव डालते हैं।

शाम के समय घर के सभी कोनो में थोड़ा सा सेंधा नमक एक कागज पर रख दें। सुबह जल्दी उठ कर इस पूरे नमक को इक_ा करें तथा बिना किसी से बात किए पेपर सहित किसी बहते नाले में डाल दें। इससे घर में सौभाग्य का आगमन होता है।

शाम को आरती के समय घर में शंख बजाएं। शंख से घर में जल भी छिड़क सकते हैं। इससे घर का दुर्भाग्य दूर भागता है। यदि आप किसी ऐसे घर (जैसे किराए का मकान) में प्रवेश करते है जहां पहले अन्य कोई रहता था तो आपको पुराने परिवारों द्वारा वहां छोड़ी गई नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर में रंग-रोगन करवा लेनी चाहिए।

राशियों पर असर
मेष-स्वास्थ्य प्रभावित होगा लेकिन आय के नए स्त्रोत होंगे।
वृषभ-वाहन से दुर्घटना में संकेत और आत्मविश्वास में कमी।
मिथुन-पाराकृम में वृदि,प्रमोशन के योग भी बनेंगे।
कर्क-गुप्त शत्रुओं से भय।
सिंह-धोखाधड़ी हो सकती है सावधान रहने की जरूरत।
कन्या-शुभ समाचार मिलेगा।


तुला-रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

वृश्चिक-नई नौकरी की संभावना।
धनु-आर्थिक संकटों से उभरेंगे।
मकर-क्रोध पर नियंयण रखें अथवा नुकसान हो सकता है।
कुंभ-यात्रा के योग बनेंगे,धन का लाभ।
मीन-प्रेम प्रसंग से सावधान रहे।

यह करें उपाय
पंडित सतीश सोनी ने बताया कि एक कटोरी में पानी लेकर उसे दोपहर में तीन-चार घंटे के लिए सूर्य की रोशनी में रख दें। इसके बाद जब उस पानी को भगवान का स्मरण करते हुए पूरे घर में आम या अशोक के पत्तों से छिड़क दें। इससे पूरे घर की नकारात्मकता तुंरत दूर हो जाएगी।

प्रतिदिन शाम के समय थोड़ी सी धूप लोबान के साथ मिलाकर गोबर के उपले (कंडे) पर जलाएं तथा इसके धुएं की पूरे घर में धूनी दें। इस उपाय से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां यथा भूत-प्रेत आदि घर छोड़कर चली जाती हैं।

रात को सोते समय देसी घी में तर किया गया कपूर जलाएं सोएं। इससे बुरे सपने नहीं आते और गहरी नींद आती है।