6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतनगढ़ मेला पर इस बार है यह सुविधा, भक्तों में दौड़ी खुशी की लहर

रतनगढ़ माता मंदिर पहुंच कर व्यवस्थाओं के सम्बंध में अधिकारियों की बैठक ली

2 min read
Google source verification
ratangarh mata

ग्वालियर। चंबल अंचल में प्रसिद्ध मां रतनगढ़ पर नवरात्र पर लगने वाले मेले के लिए पुलिस व प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए जिले के बाहर से २५० से ज्यादा पुलिस बल आएगा। वही बिजली पानी एवं पार्किंग की व्यवस्था के लिए सम्बंधित अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। व्यवस्थाओं को अंजाम देने के लिए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने रतनगढ़ माता मंदिर पहुंच कर व्यवस्थाओं के सम्बंध में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान पुलिस के अलावा प्रशासन एवं राजस्व के अधिकारी मौजूद थे।


यह भी पढ़ें: युवक की बेरहमी से बदमाशों ने की पिटाई,देखती रही पुलिस

एसपी ने निर्देशित किया कि मेले किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहे। इस के लिए आरक्षक से लेकर एडीशनल एसपी तक सभी को सतर्क रहना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मेले मेें पुलिस बल की कमी नहीं रहे बल्कि जिले के बल के अलावा बाहरी जिले से एवं एसएएफ से २५० से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात किया जाऐगा।


यह भी पढ़ें: डंपर-मैजिक भिड़ंत में 10 घायल,अन्य का हुआ यह हाल

इस दौरान सेवढ़ा एसडीएम अशोक सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर परिसर में नवनिर्मित सीडिय़ों का लोकार्पण भी होने वाला हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इतना ही नहीं आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए बेहतर इंतजाम करने को कहा। बुधवार की दोपहर आयोजित बैठक में एसपी के अलावा एडिशनल एसपी सुरेन्द्र सिंह गौर, तेहशीलदार अशोक अवस्थी, सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। गौरतलब है कि इस मेले में हर साल करीब १ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का आना होता है। इस बार भी यह संख्या और भी बढऩे की सम्भावना है।


यह भी पढ़ें: GF से आठ साल शारीरिक संबंध बनाए,नायब तहसीलदार बनते ही दी ऐसी सजा

लोगों में खुशी
रतनगढ़ मेला को लेकर आसपास के गांव में खुशी की लहर है। गांव के प्रमोद,राजेंद्र सिंह,रामप्रकाश और महेंद्र ने बताया कि इस बार रतनगढ़ मेला पर भक्तों की खाशी भीड़ होगी। साथ ही इस बार सुविधाएं भी अन्य साल की तुलना में काफी अच्छी है जिससे लोगों में खुशी की लहर है।