8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

48 प्रतिशत के कारण सही, 52 प्रतिशत कर्मचारियों के निकले बहाने, इन्हें नहीं मिली छुट्टी

चुनाव ड्यूटी से छुट्टी के लिए आए आवेदन में से 40 की सुनवाई पूरी, उन्हें अवगत भी कराया

2 min read
Google source verification
48 प्रतिशत के कारण सही, 52 प्रतिशत कर्मचारियों के निकले बहाने, इन्हें नहीं मिली छुट्टी

48 प्रतिशत के कारण सही, 52 प्रतिशत कर्मचारियों के निकले बहाने, इन्हें नहीं मिली छुट्टी

ग्वालियर. चुनाव ड्यूटी से छुट्टी के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के यहां सुनवाई शुरू हो गई है। 40 आवेदनों पर सुनवाई कर फैसला सुना दिया है। 40 में 18 अधिकारी व कर्मचारियों ने छुट्टी के जो कारण बताए थे, वह सही पाए गए हैं। इन्हें छुट्टी मिल गई, लेकिन 22 कर्मचारियों के कारण बहाने निकले। इन्हें छुट्टी नहीं मिल सकी। जो कारण बताए जा रहे थे, उसमें 52 फीसदी कर्मचारी बहाने बनाने में आगे निकले। इनके आवेदन निरस्त कर अवगत करा दिया गया है कि चुनाव ड्यूटी करनी होगी। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारी की जा रही है। चुनाव कराने के लिए हर विभाग से अधिकारी कर्मचारियों को बुलाया गया है। मतदान कराने व मतगणना के लिए अधिकारी कर्मचारी लिए गए हैं। चुनाव ड्यूटी का पत्र मिलने के बाद छुट्टी के लिए कलेक्ट्रेट में भीड़ लग गई। अलग-अलग तरह के बहाने बनाए गए। हर अधिकारी व कर्मचारी के आवेदन में बीमारी प्रमुख कारण बताया गया, लेकिन बीमारी के नाम पर छुट्टी मांगने वालों के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया गया। मेडिकल बोर्ड के सामने वास्तविक लोग ही पहुंचे, जो चुनाव ड्यूटी में अनफिट थे। छुट्टी के लिए दूसरे कारण भी बताए गए। जो आवेदन जमा हुए, उनकी जिला पंचायत सीईओ कार्यालय में सुनवाई की गई। उन्हें सामने भी बुलाया गया। 22 कर्मचारियों के कारण बहाने निकले। इस कारण छुट्टी नहीं मिल सकी।

इन कारणों पर मिली राहत
-महिलाओं को गर्भवती होने पर।
-बच्चा एक साल से छोटा है।
-विकलांगता व चलने फिरने में असमर्थ
-60 साल से ऊपर की उम्र है।
-दो जगह ड्यूटी लगने पर

अब आवेदन किए बगैर ही लौटने लगे
-निर्वाचन छुट्टी की प्रक्रिया सुनने के बाद कर्मचारी वापस लौट रहे हैं। क्योंकि पहले अपने विभाग प्रमुख से पत्र लेना होगा। बीमारी बताई तो मेडिकल बोर्ड के सामने जाना पड़ेगा।
-कार्यालय में पहुंच रहे हैं और छुट्टी का तरीका पूछकर लौट रहे हैं। उसके बाद वापस नहीं आ रहे हैं।

इस ड्यूटी से बचना चाह रहे
-पोस्टल वेलेट के माध्यम से बुजुर्ग व सरकारी कर्मचारियों के वोट डलना है। इनकी सूची तैयारी की जा रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो सर्वे के लिए जा रहे हैं, लेकिन ड्यूटी से बचना चाह रहे हैं। क्योंकि यह ड्यूटी ऑफिस में बैठने की नहीं है। फील्ड में कार्य करना होगा।
-आचार संहिता लगने के बाद अधिकर व कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित कार्य करना होगा।