
stolen
ग्वालियर। परिवहन विभाग के रिटायर्ड हवलदार के घर करीब 10 लाख की चोरी हो गई। हवलदार का दूसरा घर भोपाल में हैं। दीपावली से परिवार वहीं था। घर में बेटी की शादी की तैयारियां भी चल रही थीं, इसलिए घर में पैसा और गहने रखे थे। चोर मल्टी में रात के वक्त घुसा। करीब एक घंटे तक वहां रहकर चोरी कर निकल गया, जबकि मल्टी की निगरानी के लिए चौकीदार भी है, लेकिन वह सोता ही रहा। सीसीटीवी में चोर का आना जाना और वारदात करना दिखा है।
मयूर प्लाजा के फ्लैट नंबर 108 में रहने वाली फरजाना खां ने बताया कि पति इसरार खां परिवहन विभाग में हवलदार थे, अब रिटायर्ड हो चुके हैं। उनका दूसरा घर भोपाल में हैं। वहां बेटे रहते हैं। दीपावली पर दंपती बेटी के साथ भोपाल गए थे, इसलिए यहां घर सूना था। चोर को भी पता चल गया तो 11 नवंबर की रात को वारदात की ।
चौकीदार सोता रहा
फरजाना खां ने बताया मल्टी में उनके फ्लोर पर सिर्फ दो फ्लैट में ही परिवार रहते हैं, बाकी सब खाली है। यहां सीसीटीवी लगे हैं। उनमें चोर अकेला ही आता दिखा है। चोर रात करीब 3 बजकर 6 मिनट पर मल्टी घुसा। उस वक्त चौकीदार नींद में था। चोर ने आकर उनके फ्लैट का ताला तोड़ा। करीब एक घंटे तक उनके घर की तलाशी ली। सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर सारा पैसा, गहने समेट कर चौकीदार के बाजू से निकल गया।
फुटेज से चोर की तलाश
ऋषिकेश मीणा, सीएसपी मुरार सर्किल का कहना है कि मयूर प्लाजा में चोरी करने वाले के फुटेज मिले हैं, उनके आधार पर चोर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोगों को संदेह के दायरे में भी लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Published on:
15 Nov 2021 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
