
ग्वालियर। गर्मी के मौसम में हल्के भोजन के रूप में चावल की पूछ परख खासी बढ़ जाती है। इसके चलते चावल की डिमांड भी बढ़ी है। चावल का निर्यात होने और गर्मियों ने पिछले पंद्रह दिनों में चावल के दाम भी बढ़ा दिए हैं। चावल की हर तरह की ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड कंपनियों के दामों में 10 से 20 रुपए किलो की तेजी आ चुकी है। शहर में चावल की रोजाना की खपत 12 से 15 टन थी। अब यह बढकर 18 से 20 टन तक जा पहुंची है।
शहर में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक उत्तरप्रदेश से चावल बिकने के लिए आता है। खेरिज किराना व्यवसायी सघ के अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल ने बताया कि गर्मी में चावल की माग एकदम से बढ़ गई है। आगे दामों में मंदी की संभावना नहीं दिख रही है। अधिकांश घरों में चावल का उपयोग रोजाना ही होता है ऐसे लोगों को दाम बढ़ने से परेशानी हो रही है।
आगे भी बनी रह सकती है तेजी
सुरेश खत्री, चावल के थोक कारोबारी का कहना है कि गर्मी और सहालग के चलते इन दिनों चावल की मांग काफी बढ़ गई है। इधर केंद्र सरकार ने इसका निर्यात खोल दिया है। आगे सहालग का सीजन रहने के कारण आगे भी तेजी बनी रह सकती है।
मिड डे मील में मिलेगा फोर्टिफाइड
मध्य प्रदेश में कुपोषण की बड़ी समस्या है. इससे निपटने के लिए अब आंगनबाड़ी और मिड डे मील सहित तमाम योजनाओं में फोर्टिफाइड चावल बांटने का फैसला किया गया है. चावल के हर सौ दाने पर एक दाना फोर्टिफाइड चावल के मिलाने का निर्देश फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने दिया है. इसका मतलब है कि सौ ग्राम चावल के दाने में एक ग्राम फोर्टिफाइड चावल मिक्स होगा।
Published on:
21 Apr 2022 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
