
जिला अस्पताल में हाजिरी को लेकर आरएमओ और कर्मचारी झगड़े
ग्वालियर . जिला अस्पताल मुरार की ओपीडी में आरएमओ और दो कर्मचारी मरीजों के सामने ही भिड़ गए। दोनों ही पक्षों के बीच हाजिरी को लेकर खूब तूतू मैं मैं हुई। इसे देखते हुए कुछ डॉक्टर ओपीडी से बाहर उठकर आ गए। इस हंगामा की वजह कर्मचारी अपनी हाजिरी सार्थक एप और बायोमेट्रिक से नहीं भरी थी। इसे लेकर आरएमओ डॉ आलोक पुरोहित ने इन कर्मचारियों के हाजिरी की पुष्टि नहीं की। इसकी जानकारी मिलते ही शनिवार को कुष्ट रोग में पदस्थ राजवीर बघेल और रामसेवक शर्मा ओपीडी में पहुंच गए। जहां आरएमओ के चेंबर के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। इन कर्मचारियों का कहना था कि हम लोग ज्यादातर दिन बाहर टूर पर रहते है। जिस पर आरएमओ ने कहा कि आप अगर बाहर टूर पर रहते है तो लिखित में सूचना दो। जिससे हाजिरी बनाई जा सके। लेकिन काफी देर बाद दोनों कर्मचारी यहां से चले गए। हाजिरी की नहीं थी जानकारी
हर कर्मचारी को अपनी हाजिरी सार्थक एप या बायोमेट्रिक पर देना है। उसी के आधार पर वेतन बनाया जाता है। लेकिन दोनों ही कर्मचारियों की हाजिरी की जानकारी नहीं थी। इससे वेतन नहीं बना है। जिसे लेकर कर्मचारी हंगामा कर रहे थे। इसकी जानकारी सीएमएचओ को भी दी जाएगी।
डॉ. आलोक पुरोहित ,आरएमओ जिला अस्पताल
Published on:
18 Feb 2024 09:57 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
