11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : श्रद्धालुओं से भरा लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया,एक दर्जन घायल,लोगों में हाहाकार

Breaking : श्रद्धालुओं से भरा लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया,एक दर्जन घायल,लोगों में हाहाकार
2 min read
Google source verification
road accident in daita

Breaking : श्रद्धालुओं से भरी लोडिंग वाहन पेड़ से टकराई,एक दर्जन घायल,लोगों में हाहाकार

ग्वालियर। दतिया जिले में सोमवार को रतनगढ़ माता मंदिर पर दर्शन करने के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी लोडिंग पिकअप अनियंत्रित होकर ग्राम थरेट के पास पेड़ से टकरा गई। इससे वाहन में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दो डायल 100 वाहनों ने सभी घायलों को इंदरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार जिला निबाड़ी से कुछ लोग लोडिंग पिकअप वाहन से मां रतनगढ़ के दर्शनों के लिए रतनगढ़ जा रहे थे। सोमवार की सुबह करीब 4 बजे जैसे ही वाहन ग्राम थरेट के पास पहुंचा ही था कि चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन रोड किनारे पेड़ से जा टकराया।

यह भी पढ़ें : अपहरण के मामले में दूसरे को उठा लाई पुलिस,विरोध में सडक़ों पर उतरे लोग,मचा हाहाकार

इससे वाहन में सवार गोविंद, सुखलाल, श्यामपाल, कल्पना, शंकर, अर्चना, रामकुमार, ठाकुरदास, भगवती, भगवत, लखन एवं बती घायल हो गए। घटना की जैसे ही सूचना डायल 100 को मिली तो डायल 100 मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें : मासूम को ड्राइवर सीट पर बैठाया और गाना सुनते दे दी मौत,हर आंख में आंसू,दिल में कोहराम

उसमें तैनात पायलट अभिषेक श्रीवास्तव, कुंवर सिंह यादव एवं कांस्टेबल पहलवान सिंह एवं सैनिक रामरतन ने घायलों को वाहन में बैठाकर उपचार के लिए इंदरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : क्राइम सीरियल देखकर 50 लाख के लिए बनाई ऐसी प्लानिंग,मर्डर केस की कहानी सुन सहम गया हर कोई

ये लोग हुए घायल
घायलों में गोविंद,सुखलाल,श्यामलाल कल्पना,शंकर,अर्चना,राम कुमार,ठाकुर दास,भगवती भगवत,लखन और बती घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए इंदरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। साथ ही दो लोगों की गंभीर स्थिति होने पर उन्हें दतिया में भर्ती कराया गया है।