9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gwalior News: स्कॉर्पियो में महिला से दुष्कर्म, नौकरी का झांसा देकर जंगल में ले गया आरोपी

Woman Crime: आरोपी से पीड़ित महिला की सामान्य जान-पहचान थी, नौकरी और अच्छे वेतन का झांसा देकर बुलाया था, कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पास जंगल में स्कॉर्पियों में की ज्यादती।
2 min read
Google source verification
gwalior woman fir

collector hill woman case job fraud scorpio car crime, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर

Gwalior Woman Crime: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया है। आरोपी पीड़िता को अच्छी नौकरी का झांसा देकर स्कॉर्पियो गाड़ी से जंगल में ले गया था और वहां पर उसके साथ स्कॉर्पियो में ही वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिसके कारण महिला डरी हुई थी और कुछ समय तक खामोश रही। रविवार को पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

नौकरी का झांसा देकर बुलाया

31 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसे अच्छी नौकरी की तलाश थी। इसी बात का फायदा आरोपी ने उठाया, आरोपी से उसकी सामान्य जान पहचान थी। आरोपी ने उसे सिलाई सेंटर में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 अगस्त की शाम को मिलने के लिए हरदौल गार्डन बुलाया था। क्योंकि वो आरोपी को जानती थी इसलिए उससे मिलने के लिए चली गई। पीड़िता के मुताबिक जब वो हरदौल गार्डन पहुंची तो कुछ देर बात करने के बाद आरोपी ने उसे अपनी स्कॉर्पियो में बैठाया और फिर कलेक्ट्रेट पहाड़ी के जंगल में ले गया। जंगल में स्कॉर्पियों में ही आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे वापस हरदौल गार्डन के पास छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो आरोपी की धमकी से डरी हुई थी इसलिए तुरंत शिकायत दर्ज कराने नहीं आ पाई। रविवार को उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।