28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंटरनेशनल सर्वर से सट्टा आईडी ऑपरेट, रोज 50 लाख की कमाई

50 पेज के बयान, पुलिस ने बताई गिनी चुनी संपति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Punit Shrivastava

•

Updated: 13 Jul 2022, 2:42 PM IST

relation of bookie to Dubai

इंटरनेशनल सर्वर से सट्टा आईडी ऑपरेट, रोज 50 लाख की कमाई

ग्वालियर। दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया सट्टा सरगना संतोष घुरैया पुलिस के गिने चुने सवालों के जवाब दे रहा है। विश्वविद्यालय पुलिस ने भी उस पर केस दर्ज किए थे। मंगलवार को उनमें भी उसे जमानत मिल गई। दो दिन से पुलिस उसे खंगाल रही है। करीब 50 पेज के बयान ले चुकी है। लेकिन खुलासे में ज्यादातर वही बातें सामने आ रही हैं जो सट्टेबाज की गिरफ्तारी से पहले ही उजागर थीं।

मंगलवार को सट्टेबाज संतोष ने क्राइम ब्रांच को बताया, ऑनलाइन सट्टा 99 हब आईडी से ऑपरेट करता है। इसे इंटरनेशनल सर्वर गो डेडी के जरिए चलाता है। उसका 2 लाख रू सालाना भुगतान करता है। उसके स्टॉक में 3 लाख 70 हजार क्लाइंट आइडी हैं। गो डैडी सर्वर कुछ देशों में लीगल है। आइपीएल मैच के दौरान खाईबाजी में उसने रोज करीब 50 लाख रू कमाया है।
सरगना से ज्यादा गुर्गों पर संपति

सट्टेबाज संतोष ने संपति में पत्नी के नाम नोएडा में दो प्लॉट, 5 बीघा जमीन और मुरार की बैंक में खाता होना बताया है। जबकि इससे ज्यादा संपति तो उसके लिए सट्टा बुकिंग करने वालों पर है। पुलिस का कहना है गोला का मंदिर थाने के पास व्यवसायिक इमारत, लक्ष्मगढ़ में कॉलोनी, सहित गोवा में उसकी संपति बताई गई है, लेकिन सटोरिया उससे इंकार कर रहा है।
राजनीतिक दवाब, दायरे में पूछताछ

पुलिस का कहना है सटटेबाज दिल्ली एयरपोर्ट की सिक्योरिटी ने थमाया है। इसके अलावा उससे ताल्लुक रखने वालों में कई लोग राजनीति से भी जुडे हैं। इसलिए पूछताछ सीमित दायरे में है। सट्टेबाज जो बता रहा है। वही सही माना जा रहा है। सट्टेबाज तो पंचायत चुनाव में भाई सत्येन्द्र गुर्जर के प्रचार के लिए आने से भी मुकर रहा है। जबकि पारसेन गांव के लोग ताल ठोक रहे हैं, सट्टेबाज तीन दिन तक गांव में रहा। पोलिंग बूथ उसकी आवाजाही रही। उसकी गांव में मौजूदगी की जानकारी पुलिस को भी दी थी। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।
इस तरह कार्रवाई

- सट्टेबाज की आईडी को हैक करने के लिए इंटरनेशनल गैंबलिंग सर्वर गोडैडी को खत लिखा जाएगा।
- सट्टे की कमाई से कितना पैसा और संपति कमाई उसकी जांच

- पूछताछ में सट्टेबाज ने जिस संपति का खुलासा किया उसकी इंकट टैक्स विभाग को जानकारी
इन सवाल का जवाब नहीं

- सट्टेबाज का दुबई से क्या ताल्लुक। शहर में कितने सफेदपोश उसके धंधे से जुड़े
- सटोरिया पंचायत चुनाव में पारसेन में था, इसकी वैधानिक तरीके से जांच नहीं।

इनका कहना है
सट्टेबाज से पूछताछ की जा रही है। उसने कुछ संपति का खुलासा किया है। इंटरनेशनल सर्वर से आइडी ऑपरेट होना बताई है। उसे ब्लॉक कराने की कार्रवाई की जाएगी। सट्टेबाज से कुछ और जानकारियां हासिल करना बाकी हैं।

राजेश दंडौतिया एएसपी क्राइम ब्रांच