
Saurabh sharma Case
Saurabh Sharma Case: विशेष स्थापना पुलिस (लोकायुक्त पुलिस) भोपाल ने परिवहन विभाग के आरक्षक सौरभ शर्मा की संपत्तियों की पंजीयन विभाग से जानकारी मांगी है। इस पत्र के आने के बाद उप पंजीयक संपत्तियों की तलाश में जुट गए। सौरभ शर्मा के नाम कितनी संपत्तियां हैं, उसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके अलावा ईडी व लोकायुक्त पुलिस से अटैच संपत्तियां बिक न जाएं, उसकी जानकारी भी पंजीयन विभाग को आई है। जिला पंजीयक ने सभी उप पंजीयक को सौरभ शर्मा की संपत्ति के संबंध में जानकारी दे दी है।
दरअसल 19 दिसंबर 2024 को लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा के घर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा था। इसके यहां करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ। विनय हासवानी के भोपाल स्थित फॉर्म हाउस पर 54 किलो सोना व 10 करोड़ रुपए मिलने के बाद सौरभ शर्मा के खिलाफ ईडी ने भी केस दर्ज किया। सौरभ शर्मा लोकायुक्त पुलिस की हिरासत में है। इससे पूछताछ की जा रही है। इसी बीच भोपाल से पंजीयन विभाग को पत्र जारी किए गए हैं। सौरभ शर्मा व उसके परिवारजनों की संपत्ति की जानकारी मांगी है।
-यदि पंजीयन विभाग में किसी रजिस्ट्री का डेटा सर्च किया जाना है तो उसके लिए रजिस्ट्री नंबर होना जरूरी है। यदि नहीं है तो साल व महीने के हिसाब से तलाशी जा सकती है। सौरभ शर्मा ने ग्वालियर में किस वर्ष में संपत्ति खरीदी है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
-पंजीयन विभाग में दो वृत्त हैं। वृत्त एक में डबरा-भितरवार, लश्कर की संपत्तियां आती हैं। जबकि वृत्त-2 सिटी सेंटर व मुरार क्षेत्र आता है।
Updated on:
04 Feb 2025 03:30 pm
Published on:
04 Feb 2025 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
