3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर सुरक्षा… संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी

सोमवार शाम को इन इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने अपने इरादे जता दिए कि कोई हरकत की तो खैर नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rahul Aditya Rai

•

Updated: 10 Mar 2020, 12:47 AM IST

होली पर सुरक्षा... संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी

होली पर सुरक्षा... संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी

ग्वालियर। होली का त्योहार लोग शांति से और मिल-जुलकर मनाएं, कोई हुड़दंग कर माहौल खराब नहीं करे, इसके लिए पुलिस ने पूरे इंतजाम किए हैं। पुलिस का फोकस उन इलाकों में ज्यादा है जो संवेदनशील हैं। इसलिए सोमवार शाम को इन इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने अपने इरादे जता दिए कि कोई हरकत की तो खैर नहीं है।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से देश में बन रहे तनाव के माहौल का असर त्योहार की आड़ में शहर में नहीं पनपे, इसलिए पुलिस पूरी एहतियात बरत रही है। यहां निकला फ्लैग मार्चथाटीपुर, कुम्हरपुरा, मुरार, गोला का मंदिर, सेवानगर, किला गेट, बहोड़ापुर, बाड़ा, सराफा बाजार, जनकगंज में पुलिस ने पैदल गश्त की और फ्लैग मार्च निकाला।

तीन दिन से हो रही मशक्कत
होली पर अमन चैन के लिए पुलिस तीन दिन से मशक्कत कर रही है। उन बस्ती, मोहल्लों को चिह्नित किया गया है, जहां असामाजिक तत्वों के हुड़दंग करने की आशंका है। इन जगहों पर पुलिस ने चौपाल लगाकर लोगों को समझाया है कि त्योहार मिल-जुलकर मनाएं। ऐसे लोगों पर जनता भी नजर रखे जो माहौल खराब कर सकते हैं। उनके बारे में जानकारी दो।

सुबह से तैनात रहेगी फोर्स
होलिका दहन के बाद ही सोमवार रात से पुलिस का सडक़ों पर मूवमेंट बढ़ गया। करीब 1500 से ज्यादा जवानों को शहर और देहात में सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। फोर्स सुबह से ही फील्ड में रहेगा।

नशा करने वालों की होगी चैंकिंग
होली पर नशाखोर माहौल नहीं खराब करें, इसलिए चैकिंग प्वॉइंट पर ब्रीथ एनालाइजर से आने जाने वालों की चैकिंग होगी। मस्ती में नियंत्रित ड्राइविंग करने वालों पर पुलिसकर्मी स्पीडोमीटर से नजर रखेंगे।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़