
शहर के पार्कों में बनाए जाएंगे सेल्फी पॉइंट, चौराह भी होंगे डवलप
ग्वालियर। शहर को आकर्षक बनाने के लिए नगर निगम ओर से 15 स्थानों पर सेल्फी पॉइंट बनाए जा रहे हैं। साथ ही शहर के चौराह, रोटरी में ग्रीनरी व फव्वारों के साथ आकर्षक लाइट भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा 10 पार्कों में भी सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। इन कार्यों प करीब दो करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं स्मार्ट सिटी की ओर से शहर के 20 स्थानों पर स्कल्पचर भी बनाए जा रहे हैं,इनमें से 16 बनकर तैयार हो चुके हैं और 4 पर कार्य जारी है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम व स्मार्ट सिटी की ओर से शहर को लगातार डवलप किया जा रहा है।
यहां बनाई गई हैं सेल्फी पॉइंट
-नई सडक़ के सडक़ किनारे।
-मेला ग्राउंड के सामने।
-रूपसिंह स्टेडियम के पास।
-चिडिय़ा घर के सामने।
-नगर परिषद मुख्यालय गेट के पास।
-इटेलियन गार्डन।
-गुरुद्वारा चौपाटी के पास।
-मुरार क्षेत्र
गुरुदारा के पास सेल्फी का ट्रायल,लगाई जाएंगी लाइट
जनकार्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि निगम की ओर से 15 स्थानों पर 75 लाख की लागत से सेल्फी पाइंट बनाए जा रहे हैं। एक सेल्फी पॉइंट की कीमत लगभग 5 लाख रुपए है। अभी करीब 8 स्थानों पर सेल्फी पॉइंट बनकर तैयार हो चुके हैं और बाकी पर कार्य जारी है। रविवार को गुरु द्वारा चौपाटी के पास बनाई गई सेल्फी पांइट का ट्रायल भी किया गया है। यहां अब चार-पांच प्रकार की लाइटें लगाई जाएंगी।
1 करोड़ में डवलप होंगे महादजी व इंदरगंज चौराह
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मद से कटोराताल रोड स्थित महादजी चौराहे को 42 लाख रुपए में आकर्षक बनाया जाएगा। इसमें महाराजा महादजी सिंधिया की प्रतिमा के ऊपर डोम बनाया जाएगा व प्रतिमा पर फोकस करती हुईं लाइटें लगाई जाएंगी। इंदरगंज चौराह को भी 68 लाख रुपए में डवलप किया जाएगा। दोनों ही कार्य पर 1 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे और जल्द ही इसके टेंडर जारी किए जाएंगे।
10 पार्कों में भी बनाए जाएंगे सेल्फी पॉइंट
इन सब कार्य के साथ ही नगर निगम की ओर से 10 पार्कों में भी सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। इस कार्य पर करीब 80 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही चौराहे पर बनी रोटरी में ग्रीनरी, फव्वारों में आकर्षक लाइटें लगाने के साथ ही फूलबाग, विक्की फैक्ट्री, बरादरी चौराह,रेलवे स्टेशन चौराह व गोलपहाडिय़ा चौराह को भी डवलप किया जाएगा।
"15 सेल्फी पॉइंट में से 8 बनकर तैयार हो चुके हैं और बाकी पर कार्य जारी है। आज गुरुद्वारा चौपाटी के पास ट्रायल किया जा चुका है। जल्द ही 10 पार्कों में भी सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे।"
अमित गुप्ता, कलस्टर अधिकारी नगर निगम
Published on:
16 Apr 2023 11:06 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
