3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Politics : सेवड़ा विधायक घनश्याम सिंह ने की प्रेस कांफ्रेंस,  भाजपा पर लगाया दोषपूर्ण कार्यवाही का आरोप

seondha mla ghanshyam singh press conference : शिकायत कर्ता संतोष तिवारी एंव पंडोखर पुलिस ने हाईकोर्ट की रिट पिटीशन की गलत व्याख्या कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर........
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 26 May 2020, 8:33 AM IST

seondha mla ghanshyam singh press conference

seondha mla ghanshyam singh press conference

दतिया.

सेवड़ा विधायक कुँ घनश्याम सिंह ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस के जरिये बताया कि भाजपा पार्टी अलोकतांत्रिकत तरीके से सत्ता में आई है और बदले की भावना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दोषपूर्ण कार्यवाही कर रही है।

युवा कांग्रेस नेता रामू गुर्जर के खिलाफ दर्ज हुए धोखाधड़ी के मामले पर कांग्रेस विधायक ने सवाल खड़े किये है ओर तथ्यात्मक सफाई दी है। शिकायत कर्ता संतोष तिवारी एंव पंडोखर पुलिस ने हाईकोर्ट की रिट पिटीशन की गलत व्याख्या कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दोषपूर्ण कार्यवाही कर गलत अपराध दर्ज किया है। यह आरोप सेवढा विधायक घनश्याम सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाएं। उन्होंने कहां की दतिया में पुलिस भाजपा नेताओं के इशारों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ बदले की भावना से झूठे पुलिस प्रकरण दर्ज कर रही है।

भाजपा नेताओं का यह कृत्य निंदनीय है। उन्होंने दतिया में छात्र नेता दारा सिंह कमरिया एंव ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव के खिलाफ दर्ज हुए मामले को झूठा बताकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये हैं। उनहोने बताया कि जिस प्रकार से रामू गुर्जर के मामले को प्रचाररित किया जा रहा है की वह रोजगार सहायक सहायक थे, जबकि वह संविदा कमर्चारी थे ओर कॉन्टेक्ट वेस पर कार्य किया जाता था, जितना कार्य किया जाता उतना उनको पैसा मिलता था। ऐसा नही है कि कोई भी संविफ कर्मचारी राजनीति नही कर सकता है।

एक सवाल के जवाब में विधायक घनश्याम सिंह ने रामू गुर्जर पर मामला दर्ज कराने वाले कांग्रेस नेता संतोष तिवारी लश्करी को फूल छाप कांग्रेसी नेता बताया। उन्होंने कहां की उनकी विचारधारा कांग्रेस की नहीं है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव, जिला प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह पठारी सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।