
बेटे ने मां को गोली मारी, पारिवारिक कलह में खून खराबा
ग्वालियर. पुश्तैनी मकान को बेचकर प्लॉट खरीदने का मसला घर में खून खराबे की वजह बन गया। सौदे से खफा बेटे ने सौतेली मां को गोली मार दी। फायर महिला के गर्दन और सिर के बीच में धंसा। उसे मरा समझ कर लड़का घर से भाग गया। इसी मसले पर रात में मां, बेटे के बीच झगड़ा हुआ था। मां को लड़के ने धमकाया था वह जिंदा नहीं छोड़ेगा। उसने रात में तमंचे और गोली का इंतजाम किया। सुबह वारदात कर दी।
गुलाबपुरी, बड़ागांव मुरार में आशा यादव 24 को उनके सौतेले बेटे छोटू उर्फ विवेक ने गोली मार दी। आशा की शादी 4-5 साल पहले बबलू उर्फ मनोज 45 से हुई है। मनोज रेत ठेके पर काम करते हैं। सौतेली मां की जान लेने की कोशिश के पीछे पुश्तैनी मकान वजह है। पुलिस ने बताया बबलू की पहली पत्नी ने 19 साल पहले जहर खाकर सुसाइड किया था। पहली शादी से मनोज के दो बेटे सन्नी और छोटू उर्फ विवेक हैं। पत्नी की मौत के बाद रिश्तेदारों ने तय किया था मनोज पुश्तैनी मकान दोनों बेटों के नाम करेंगे। दोनों के बालिग होने पर उनकी सहमति से ही मकान का सौदा होगा, तब मनोज ने बात मानी थी।
कमरे में गया, तमंचे से ठोंक दी गोली
आशा और बबलू को उम्मीद नहीं थी, छोटू गोली मार सकता है। सुबह 10:30 बजे आशा घर में थी, छोटू कमरे में गया। तमंचा लोड कर आशा के पास आया। सीधे उसके सिर को टारगेट कर फायर कर दिया। गोली आशा की कनपटी के पास लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन भागे। आसपास के लोग भी आ गए, तब तक छोटू भाग चुका था। आशा खून से लथपथ पड़ी थीं।
मकान बेचा, प्लॉट खरीदा
पुलिस के मुताबिक अब मनोज ने आशा से दूसरी शादी की। कुछ दिन पहले आशा के नाम प्लॉट खरीदा। ऐसा पता चला है प्लॉट खरीदने के लिए पुश्तैनी मकान बेचा है। इस बात से छोटू खफा था। बुधवार रात को उसका सौतेली मां आशा से विवाद भी हुआ था। रात में तो छोटू चुप हो गया, लेकिन सुबह उसने आशा को गोली मार दी।
हालत स्थिर, आरोपी अंडरग्राउंड
जख्मी महिला की हालत स्थिर है, उन्हें गोली मारने वाला सौतेला बेटा फरार हो गया है। उसे रिश्तेदार और संभावित ठिकानों तलाशा जा रहा है। शैलेन्द्र भार्गव मुरार टीआइ
Published on:
15 Jul 2022 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
