27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साल भर में 30 फीसदी तक महंगे हो गए स्टील, तांबा, एलुमीनियम के बर्तन

- धातुओं के कच्चे माल के दाम बढऩे का असर बर्तनों पर भी पड़ रहा

2 min read
Google source verification
साल भर में 30 फीसदी तक महंगे होगए स्टील, तांबा, एलुमीनियम के बर्तन

साल भर में 30 फीसदी तक महंगे होगए स्टील, तांबा, एलुमीनियम के बर्तन

ग्वालियर. बर्तन हर परिवार की जरूरत होते हैं। किसी ना किसी रूप में या त्योहार के दौरान इनकी खरीदारी भी होती ही है। पिछले एक साल में स्टील, पीतल, तांबा और एलुमिनियम के बर्तनों के दामों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी ने आमजन को परेशान कर दिया है। खासकर जिन परिवारों में शादियां हैं, दामों में बढ़ोतरी से उन्हें काफी दिक्कत आ रही है। बर्तन कारोबारियों की मानें तो बर्तनों के दाम बढऩे का असर ग्राहकी पर भी देखने को मिल रहा है, सहालग की सीजन होने के बावजूद ग्राहकी 70 फीसदी ही रह गई है। बताया जाता है कि धातुओं के कच्चे माल के दाम बढऩे का असर बर्तनों पर भी पड़ रहा है।

ये हुए दाम
- स्टील के बर्तन जो पिछले साल 200 रुपए किलो थे, अब 260-270 रुपए किलो है।
- तांबे के बर्तन जो पिछले साल 700 रुपए किलो थे, अब 900-950 रुपए किलो हैं।
- पीतल के बर्तन जो पिछले साल 400 रुपए किलो थे, अब 600-650 रुपए किलो हैं।
- एलुमिनियम के बर्तन जो पिछले साल 200 रुपए किलो थे, अब 260-270 रुपए किलो हैं।

पुराने बर्तन भी दे रहे अच्छी कीमत
नए के साथ-साथ पुराने बर्तनों के दाम भी बढ़ गए हैं। पुराने पीतल के बर्तन 300 रुपए किलो थे, जो अब 400-425 रुपए किलो बिक रहे हैं। पुराने एलुमिनियम के बर्तन 110 रुपए किलो थे, जो अब अब 150-160 रुपए किलो हो गए हैं। पुराने तांबे के बर्तन 400 रुपए किलो से बढकऱ 600 रुपए किलो खरीदे जा रहे हैं। इसके साथ ही डिजाइनर और फैंसी बर्तनों के दाम तो 40 से 50 फीसदी दाम बढ़ गए हैं, क्योंकि उनमें कलर कोटिंग के साथ-साथ मीनाकारी भी की जाती है।

फैक्ट फाइल
- शहर में करीब 200 बर्तन कारोबारी हैं।
- साल भर में बर्तनों का 7 से 8 करोड़ का कारोबार होता है।
- शहर में मुंबई, चैन्नई, मुरादाबाद और जगाधरी (हरियाणा) से बर्तन आते हैं।

70 फीसदी रह गई ग्राहकी
जो व्यक्ति 30 हजार रुपए के बर्तन लेने आता था, वो अभी 10 हजार रुपए के ही लेकर काम चला रहा है। सहालग के सीजन पर बर्तनों के दामों में बढ़ोतरी का काफी बड़ा असर है। लोग लिमिट में ही बर्तन दे रहे हैं। ग्राहकी केवल 70 फीसदी ही रह गई है।
- विनोद गिडवानी, सचिव, ग्वालियर बर्तन निर्माता एवं व्यवसायी संघ ग्रेटर ग्वालियर