21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sunplanet Change: 21 जून को सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी होगी रात ! ये है कारण

-सूर्य कर्क राशि में करेंगे प्रवेश, वर्षा ऋतु का होगा आरंभ-21 को सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात, दक्षिणायन होंगे सूर्य

2 min read
Google source verification
new_project.jpg

Sunplanet Change

ग्वालियर। देश में 21 जून को सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होगी। इसके बाद दिन छोटे होते जाएंगे और रातें बड़ी होती जाएंगी। ग्वालियर में 13 घंटे 44 मिनट का दिन होगा और 10 घंटे 16 मिनट की रात होगी। 21 जून को सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लम्बवत होता है, इसलिए इस दिन का दिनमान ज्यादा और रात का रात्रिमान कम रहता है। इस दिन दोपहर में एक क्षण ऐसा भी आएगा, जब व्यक्ति को स्वयं की परछाई भी दिखाई नहीं देगी। इस दिन रात्रि 8:26 बजे सूर्य सायन कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और दक्षिणायन होंगे। इससे वर्षा ऋतु का आरम्भ भी होगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि उत्तरी गोलार्द्ध में 21 जून को सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होगी। इस दिन उत्तरी गोलार्द्ध में मौजूद सभी देशों में दिन अधिकतम बड़े, रातें अधिकतम छोटी रहती हैं। इस कारण भयंकर गर्मी रहती है। इस के उलट दक्षिणी गोलार्द्ध में रातें अधिकतम बड़ी, दिन अधिकतम छोटे होने के साथ उन देशों में सर्दी ज्यादा होती है। 21 जून के बाद दिन धीरे-धीरे छोटे होते-होते 9 घंटे 36 मिनट के और रातें बड़ी होते-होते 14 घंटे 24 मिनट तक हो जाएंगी। 22 दिसम्बर को सबसे बड़ी रात और दिन सबसे छोटा रहता है। 23 सितम्बर को पृथ्वी की भूमध्य रेखा बिल्कुल सूर्य के सामने पड़ती है, जिससे दिन और रात बराबर होते हैं।

ग्वालियर में 13.44 घंटे का दिन, 10.16 घंटे की होगी रात

-ग्वालियर में 13 घंटे 44 मिनट का दिन और 10 घंटे 16 मिनट की रात होगी।

-भोपाल में 13 घंटे 31 मिनट का दिन और 10 घंटे 29 मिनट की रात होगी।

-उज्जैन में 13 घंटे 31 मिनट का दिन, 10 घंटे 31 मिनट की रात होगी।

-दिल्ली में 13 घंटे 58 मिनट का दिन, 10 घंटे 02 मिनट की रात होगी।

यहां से गुजरती है कर्क रेखा

कर्क रेखा मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, शहडोल शहरों से और राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के राज्यों से गुजरती है।

सूर्य छह महीने रहेंगे दक्षिणायन

इस दिन से सूर्य सायन कर्क राशि से सायन धनु राशि तक 6 माह दक्षिणायन रहेंगे। इस समय शुभ कार्यों पर भी प्रतिबंध रहेगा।