22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो करोड़ की लागत से बनेगा स्विमिंग पूल, राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाएं होंगी

पिछले दिनों मिली है प्रशासनिक मंजूरी, चुनाव के बाद निर्माण शुरू होने की संभावना

2 min read
Google source verification
दो करोड़ की लागत से बनेगा स्विमिंग पूल, राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाएं होंगी

दो करोड़ की लागत से बनेगा स्विमिंग पूल, राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाएं होंगी

धार. पानी की सतह पर तैराकी का जादू बिखेरने के लिए धार में भी अब खिलाडिय़ों को स्विमिंग पूल की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए लंबे समय से मांग उठ रही थीं। हाल ही में १ करोड़ ७९ लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी मिली है। इसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि शहर में तैराकी का शौक रखने वाले खिलाडिय़ों के लिए आधुनिक स्विमिंग पूल तैयार होगा।

उदय रंजन क्लब के समीप एसपीडीएस मैदान में जमीन चिन्हित हो चुकी है। टेंडर भी हो चुके हैं। सबकुछ ठीक रहा तो विधानसभा चुनाव होने के बाद निर्माण कार्य आरंभ हो सकता है। इससे खिलाडिय़ों को एक नई सौगात मिलेगी। अभी पूरे शहर सहित जिले में सार्वजनिक स्विङ्क्षमग पुल की सुविधा कही नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा के साथ होंगी स्पर्धाएं: खेल विशेषज्ञों की मानेंं तो धार में बनने वाला स्विङ्क्षमग पुल अंतर्राष्ट्रीय मानक का होगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के साथ ही खिलाडिय़ों को ट्रेङ्क्षनग दी जाएगी। जानकारी के अनुसार स्विमिंग पूल का निर्माण २० बाय ५० मीटर में किया जाएगा। यह निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाना है।
नर्मदा किनारे गांव में कई प्रतिभाएं छुपी
ग्रामीण क्षेत्रों में तैराकी को लेकर कई प्रतिभाएं छुपी हैं। जो इस खेल में जिले का नाम रोशन कर सकती है। हालांकि अभी इस खेल में कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नहीं गया, लेकिन नर्मदा किनारे के गांव में ऐसे कई युवा हैं, जिन्हें पानी पर तैराकी की माहरत हासिल है। पड़ोसी जिले खरगोन के कसरावद में नावड़ातोड़ी निवासी निमाड़ की बेटी कीर्ति केवट एक ऐसा नाम है, जो तैराकी में ख्याती प्राप्त है। कीर्ति को राज्य शासन से एकलव्य अवॉर्ड भी मिल चुका है।
स्विमिंग में खिलाड़ी लहराएंगे परचम : स्विमिंग पूल से तैराकी का शौक रखने वाले खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखरेगी। अभी यह सुविधा नहीं होने से खिलाडिय़ों के मन में कसक रहती है। हालांकि यह कहा जा सकता है कि जब सुविधा शुरू होगी तो जिले के खिलाड़ी अपनी सफलता का परचम लहराएंगे।
एक दशक पहले देखा था सपना, अब साकार
धार को बैंडङ्क्षमटन खेल का हब माना जाता है। इसी प्रकार तैयारी में भी शहर और जिले के बच्चे नाम कमाएं, इसके लिए एक दशक से स्विङ्क्षमग पुल निर्माण की मांग उठ रही है। यह सपना अब जाकर साकार होता नजर आ रहा है। हालांकि २०१३ में नगर पालिका में जमीन के चयन के साथ ही प्रस्ताव पास हुआ था। लेकिन मंजूरी और बजट के अभाव में काम शुरू नहीं हो सका।
बजट स्वीकृत
&स्विमिंग पूल के लिए करीब दो करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। टेंडर भी लग चुके हैं। आचार संहिता के कारण काम लेट हुआ है, चुनाव बाद काम शुरू किया जाएगा। धार में अंतर्राष्ट्रीय मानक का स्विमिंग पूल होगा।
भास्कर मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, धार
बड़ी सौगात
&जिले में कई प्रतिभाएं हैं। जो तैराकी में आगे जा सकती है। सुविधाओं के अभाव में यह गुमनाम है। स्विमिंग निर्माण से खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। यह बड़ी सौगात है।
राजेश शाक्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी, धार