
जिस युवती का अपहरण हुआ वो निकली लुटेरी दुल्हन (Photo Source- Patrika)
Fake Kidnapping Case :मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के व्यस्त दाल बाजार इलाके में गुरुवार को कार का शीशा तोड़कर युवती का अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। अब इस मामले में उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में पता चला है कि, दूल्हे की कार से जिस युवती का अपहरण किया गया था, असल में वहीं युवती उस अपहरण की मास्टरमाइंड थी। यानी वो एक 'लुटेरी दुल्हन' गैंग की एक सोची-समझी साजिश थी। फिलहाल, पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने ठगी के 90 हजार बरामद कर लिये हैं। जबकि युवती समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
आपको बता दें कि, शिवपुरी निवासी महेंद्र पाराशर अपने बेटे की शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे। बेटा मानिसक रूप से थोड़ा कमजोर है। ऐसे में उसका रिश्ता लगने में काफी परेशानी आ रही थी। ऐसे में एक दिन महेंद्र की मुलाकात मुरैना निवासी राकेश शर्मा से हुई। राकेश ने उन्हें बताया कि, वो एक लड़की को जानता है, उससे उनके बेटे की शादी करा देगा। लेकिन बदले में 2 लाख रुपए देना होंगे। बेटे का घर बस जाए, इस आस में पिता मांगी गई रकम देने को राजी हो गया। राकेश ने उन्हे किसी बंटी धाकड़ नाम के शख्स से मिलवाया। बंटी ने कहा- उसकी एक साली है, जिसका नाम पूनम गौर उर्फ डॉली है, वो उससे शादी करा देगा। इसके बाज बंटी ने उन्हें हीरा ठाकुर से मिलवाया। यहां महेंद्र ने हीरा ठाकुर और उसकी पत्नी को 2 लाख रुपए दे दिए।
हालांकि, उन्हें शक हुआ जिसके चलते उन्होंने 50 हजार बाद में देने को कहा, लेकिन आरोपी नहीं माने तो महेंद्र को उन्हें पूरी रकम देनी पड़ी। इसके बाद बंटी ने डॉली से उनके बेटे की शादी करा दी। शादी के नाम पर नोटरी कराने के बाद महेन्द्र अपने बेटे और बहू को अपनी कार से लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र दाल बाजार के पास एक एक्टिवा और बाइक से आए चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर कार को रोका और दरवाजे का कांच फोड़कर कार में सवार दुल्हन का अपहरण कर फरार हो गए। ये पूरी घटनाक्रम सामने इमारत की खिड़की से किसी शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस मौके पर पहंची और जांच कि तो पता चला कि वो अपहरण नहीं बल्कि दुल्हन और उसकी गैंग की सोची समझी साजिश थी। पुलिस ने गाड़ी के नम्बर में आधार पर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने न सिर्फ अपना जुर्म कबूल करते हुए इस पूरे घटनाक्रम की असल सच्चाई उजागर की, बल्कि उससे ठगी के 2 लाख में से 90 हजार रुपए बरामद किए गए। वहीं पुलिस ने फरियादी महेंद्र की शिकायत पर राकेश शर्मा, बंटी धाकड़, हीरा ठाकुर, पूनम गौर उर्फ डॉली और 4 अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Published on:
23 Jan 2026 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
