4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई ने उठाया बहन की मजबूरी का फायदा, दिया ऐसा धोखा कि जानकर रह जाएंगे हैरान

बहन को विश्वास में लेकर उसके गहने 3 लाख रुपए में बेच दिए, अच्छी नौकरी का सपना दिखाकर अपने साथ गुजरात ले गया और वहां उसके साथ हैवानियत की।

2 min read
Google source verification
gwalior.jpg

वैसे तो भाई का फर्ज होता है कि जब बहन मुश्किल में हो तो उसकी रक्षा करे लेकिन ग्वालियर में इससे उलट एक युवक ने भाई बहन के रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी बहन की मजबूरी का हर कदम पर फायदा उठाया। आरोपी ने बहन के गहने बिकवा दिए और लाखों रुपए हड़प गया और इतना ही नहीं बहन को अपनी हवस का शिकार भी बनाया। फिलहाल आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

बहन की मजबूरी का उठाया फायदा
मामला शहर के बेलगढ़ा इलाके का है जहां रहने वाली 20 साल की युवती रोशनी (बदला हुआ नाम) की दो साल पहले शादी हुई थी। रोशनी के घर की हालत ठीक नहीं थी और क्योंकि वो पढ़ी लिखी थी इसलिए उसने गुजरात में जॉब करने वाले अपने फुफेरे भाई गौरव से कहा कि अगर उसके लायक कोई अच्छी जॉब हो तो उसे बताए। रोशनी की मजबूरी को गौरव ने भांप लिया और उसका फायदा उठाते हुए रोशनी से कहा कि गुजरात में अच्छी नौकरी मिल जाएगी लेकिन कुछ पैसे मैनेजर को देने पड़ेंगे। रोशनी को नौकरी की जरूरत थी इसलिए वो गौरव की बातों में आ गई और घर से जेवरात लेकर गौरव के साथ गुजरात चली गई।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन मनाने घर आ रहे आईटी इंजीनियर भाई की हादसे में मौत


जेवरात बिकवाए, आबरू लूटी
रोशनी (बदला हुआ नाम) गौरव के मंसूबों को भांप नहीं पाई और इसी बीच गौरव ने मैनेजर को पैसे देने के बहाने रोशनी के जेवरात तीन लाख रुपए में बिकवा दिए और सारे पैसे हड़प गया। इतना ही नहीं एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर गौरव ने बेहोशी की हालत में रोशनी के साथ रेप भी किया। जब रोशनी को होश आया तो उसने गौरव की हरकत का विरोध किया तो गौरव ने उसके साथ मारपीट की तब कहीं जाकर रोशनी को गौरव के मंसूबे पता चले और अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ।

यह भी पढ़ें- एमपी में कांग्रेस की बढ़ेगी ताकत, बुंदेलखंड के कद्दावर नेता के साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता थामेंगे 'हाथ'

आरोपी फरार, तलाश जारी
इधर रोशनी (बदला हुआ नाम) के साथ हुए अन्याय का पता चलते ही उसके परिवारवालों ने ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी गौरव के परिवारवालों पर दबाव बनाया तो गौरव रोशनी को साथ लेकर ग्वालियर पहुंचा और उसे छोड़कर भाग गया। अब रोशनी ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई है और न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल आरोपी गौरव फरार है जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

देखें वीडियो- स्कूल की छात्राओं से छेड़खानी करता था कंडक्टर

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग