6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन मनाने घर आ रहे आईटी इंजीनियर भाई की हादसे में मौत

रक्षाबंधन से ठीक पहले बहन से हमेशा के लिए बिछड़ गया भाई, दीपावली के बाद बहन की शादी भी होनी है। भाई की मौत से बहन का रो-रोककर बुरा हाल, परिवार में पसरा मातम।
2 min read
Google source verification
mandsaur.jpg

मंदसौर के शामगढ़ के रहने वाले एक आईटी इंजीनियर युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। युवक का नाम रौनक मांदलिया है जो दिल्ली में आईटी इंजीनियर था और रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए अपने घर मंदसौर के शामगढ़ लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन से गिरने के कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया और उनकी मौत हो गई। मृतक युवक रौनक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रौनक की बहन की शादी दीपावली के बाद होना है। घर के डेकोरेशन की तैयारियां चल रही हैं।

रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत
जानकारी के मुताबिक रौनक दिल्ली में आईटी इंजीनियर था वो रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए दिल्ली से इंटरसिटी ट्रेन से शामगढ़ आ रहा था। लेकिन नींद लग जाने के कारण वो शामगढ़ स्टेशन पर नहीं उतर पाया। जब तक नींद खुली तो सुवासरा स्टेशन से भी ट्रेन चल पड़ी थी। हड़बड़ी में रौनक ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की और गिरकर घायल हो गया। ट्रेन से गिरने के कारण रौनक के पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे। उसे गंभीर हालत में मंदसौर से भीलवाड़ा रेफर किया गया था लेकिन भीलवाड़ा में इलाज शुरु हो पाता इससे पहले ही रौनक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- स्कूल से लौटे भाई-बहन तो घर में फांसी पर लटका देखा मां का शव

परिवार में छाया मातम
रौनक की मौत की खबर जैसे ही उसके शामगढ़ के वार्ड 9 स्थित परिवार वालों को लगी तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रक्षाबंधन पर भाई का इंतजार कर रही बहन भाई की मौत से सदमे में है और उसका रो-रोकर बुरा हाल है। रौनक के पिता गोविंद मांदलिया ने बताया कि रौनक अपनी बहन से बहुत प्यार करता था और रक्षाबंधन मनाने के लिए घर आ रहा था। इतना ही नहीं इस दीपावली के बाद बहन की शादी की है जिसके कारण घर के डेकोरेशन की तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना में रौनक की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

देखें वीडियो- स्कूल की छात्राओं से छेड़खानी करता था कंडक्टर