
108 एम्बुलेंस अधिकारियों की टीम ने 2 हजार मरीजों को मुकाम तक पहुंचाया
ग्वालियर. ग्वालियर जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा के दो अधिकारियों ने जिसमें 108 एम्बुलेंस सेवा के जिला नोडल अधिकारी आइपी निवारिया जो स्वास्थ्य विभाग में जिला मीडिया अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं एवं गोपाल नेगी जो 108 जिगित्सा हेल्थ केयर ग्वालियर के जिला कलेक्टर लीडर हैं इन दिनों अधिकारियों ने अपनी जुगलबंदी व प्लानिंग से ग्वालियर में कोविड-19 के पोजीटिव मरीजों एवं संदिग्ध मरीजों को घर से अस्पताल व अस्पताल से घर दिन-रात अपनी पूरी टीम के सहयोग के साथ छह 108 एम्बुलेंसों से 2212 मरीजों को सकुशल पहुंचाया जिसमें माह अप्रेल में 226, मई में 488 ,जून में 343, माह जुलाई में 1155 मरीज को 108 एम्बुलेंस की उत्कृष्ट सेवायें दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि 108 एम्बुलेंस ग्वालियर की सेवा प्रदेश में भी सेवा के मामले में उच्च स्थान पर मानी जाती हैं इस 108 एम्बुलेंस सेवा की सफलता का मुख्य कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम वर्मा एवं एडीएम किशोर कन्याल भी हैं जो 108 एम्बलेंस के उक्त दोनों अधिकारियों को मार्गदर्शन देते रहने के साथ फीडबैक भी लेते हैं।
एम्बुलेंस के पायलेट सेना की तरह लेस होते हैं
108 के नोडल अधिकारी आइपी निवारिया से चर्चा की तो उन्होंने इस सफलता के लिये वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन तथा 108 एम्बुलेंस के जांबाज पायलेट व ईएमटी जो कि पीपीई किट, मास्क, ग्लव्स से सेना की तरह लेस होते हैं उनको हमने एक ही बात दिमाग मे रखने को कहा कि जब भी आपको कॉल आए तो ये समझो कि आपके वजह से किसी के परिवार के सदस्य की जान बचने जा रही है और उन्होंने बखूबी इसको निभाया, साथ ही उन्होंने इंसीडेंट कमांडरों के सहयोग व उनके धैर्य को सफलता की वजह बताया, उन्होंने कहा कि कभी-कभी ज्यादा मरीज आने के कारण वाहन बिजी रहता उस समय थोड़ी देर हो जाती है लेकिन हमेशा ही प्रयास होता है कि समय पर वाहन पहुंचे।
गोपाल नेगी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमारी टीम ने दिन-रात 24 घंटे काम किया उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस संकट की घड़ी में हम आपसी सहयोग से लोगों को 108 की निर्बाध सेवा दें ।
उक्त दोनों अधिकारियों ने कहा कि जब तक कोविड-19 की महामारी से छुटकारा नहीं मिल जाता हमारा प्रयास होगा कि हम 108 वाहन की उत्कृष्ट सेवायें इसी तरह दिन-रात ग्वालियर वासियों को देते रहेंगे।
Published on:
04 Aug 2020 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
