
Tehsildar Rape Case
Tehsildar Rape Case : मध्यप्रदेश के भितरवार तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए है। दरअसल एक महिला ने शहर के तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान पर 17 सालों से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। 34 वर्षीय महिला ने यह भी कहा कि 'सबूत चाहिए तो मेरे बेटे का डीएनए टेस्ट करा लीजिए।' मामले की शिकायत कलेक्टर ऑफिस, महिला थाने और एसपी कार्यालय में की गई थी। बुधवार को पुलिस ने FIR दर्ज की है।
ये पूरा मामल(Tehsildar Rape Case) ग्वालियर जिले के भितरवार तहसील का बताया जा रहा है। यहां पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ सिंह चौहान पर एक बार फिर से यौन शोषण के आरोप लगे है। एक महिला ने दुष्कर्म सहित कई आरोप लगाते हुए कहा कि,'शत्रुघ्न सिंह पिछले 17 सालों से मेरे साथ दुष्कर्म कर रहा है और उसने अपने साथियों से भी ऐसा कराया है। शादी का झांसा देकर वो मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता था। जब मैंने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साल 2010 में रतनगढ़ माता मंदिर में सिंदूर से मेरी मांग भर कर मुझसे शादी की।'
महिला ने आगे कहा था कि, तहसीलदार(Tehsildar Rape Case) शत्रुघ्न सिंह जहां भी जाता था मुझे अपने साथ रखता था। इस दौरान उसने कई बार मेरा गर्भपात कराया। मेरा उनसे एक बेटा है, इसका डीएनए टेस्ट करा लीजिए, इससे सारा सच सामने आ जाएगा। इसके अलावा तहसीलदार ने चार शादियां की है। महिला ने अपने पास इस बात के सबूत होने के भी दावे किए है।
महिला के मुताबिक, वह ग्वालियर(Tehsildar Rape Case) की रहने वाली है। भिंड में साल 2006 में उसकी शादी हुई थी लेकिन ठीक 2 साल बाद ही उसके पति का देहांत हो गया। इस दौरान शत्रुघ्न सिंह चौहान का महिला के जेठ दोस्ती थी जिसके जलते उसका घर आना-जाना था। इस समय शत्रुघ्न सिंह तहसीलदार नहीं था बल्कि रेत का धंधा करता था। जेठ की मदद कर उसने महिला का भरोसा जीता। फिर शादी के झूठें वादे कर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर ने आनन-फानन में शत्रुघ्न सिंह चौहान(Tehsildar Rape Case) को तहसीलदार पद से हटाकर कार्यालय भू-राजस्व ग्वालियर में पदस्थ कर दिया था। वहीं महिला ने जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और महिला थाने में मामले की शिकायत की थी। बुधवार देर रात पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में FIR दर्ज हुआ। बता दें कि महिला पिछले कई दिनों से थाने के चक्कर काट रही थी और आरोपी तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।
Updated on:
16 Jan 2025 02:00 pm
Published on:
12 Jan 2025 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
