
बारिश में एमएलबी कॉलेज मैदान की घास गायब मैदान का लेवल सही नहीं होने से भर गया है पानी
ग्वालियर. स्मार्ट सिटी ने करीब दो करोड़ रुपए खर्च कर लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (एमएलबी) में फुटबॉल मैदान बनाया। लेकिन मेंटेनेस न होने के कारण मैदान की हालत खराब हो गई है। बारिश से पहले मैदान की पूरी घास गायब हो गई है और लेबल ठीक नहीं होने के कारण मैदान में बारिश का पानी भर रहा है, जिससे खिलाड़ियों को खेलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गोल पोस्ट में भर गया पानी...
एमएलबी मैदान की हालत पहली बारिश में खराब हो गई है। गर्मी में पानी नहीं देने से घास गायब हो गई है और पहली बारिश में मैदान पर पानी भर गया। गोल पोस्ट में पानी भर गया है, जिससे अब खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल हो गया है। स्मार्ट सिटी ने मेंटेनेस के लिए स्टॉफ रखा है, लेकिन वह भी सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है।
कनेक्शन किया पानी की मोटर नहीं लगाई
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिव शिववीर ङ्क्षसह भदोरिया के अनुसार, फुटबॉल मैदान पर पानी डालने के लिए पानी का कनेक्शन कर दिया गया है, जिस कारण मैदान में पानी लेजम से डाला जा रहा है, पर्याप्त पानी नहीं मिलने से मैदान की घास पूरी तरह से सूख गई है, जिससे खिलाड़ियों को खेलने में दिक्कत आ रही है।
एमएलबी कॉलेज को नहीं हो पा रहा हेंडओवर
कोविड-19 संक्रमण के बाद एमएलबी मैदान पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया था, लेकिन अभी तक स्मार्ट सिटी मैदान को एमएलबी कॉलेज को हेंडओवर नहीं कर पाई है। एमएलबी कॉलेज की कमेटी का कहना है कि जब तक मैदान पूरी तरह नियम के अनुरूप बनकर नहीं मिलेगी, तब तक अपने पेजेशन में नहीं लेंगे।
मैदान तो बना दिया, लेकिन व्यवस्थाएं पर नहीं है किसी का ध्यान
स्मार्ट सिटी ने फुटबॉल मैदान का विकास तो कर दिया, लेकिन मैदान मापदंड से अनुरुप तैयार नहीं किया। स्टेडियम को छोटा बना गया है, जिससे यहां सिर्फ सिक्स ए साइड फुटबॉल मैच ही खेला जा सकता है, बड़े टूर्नामेंट नहीं हो सकते। इसके अलावा मैदान में कई अव्यवस्थाएं पसरी पड़ी हैं। मैदान का लेवल ठीक नहीं है जिससे पानी भर जाता है और गर्मियों में पानी नहीं डालने के कारण मैदान की घास गायब हो गई है। रात में लाइट नहीं जलने से अंधेरा पसरा पड़ रहता है। इतना पैसा खर्च करने बाद सिर्फ यह प्रेटिक्स मैदान ही बन कर रह गया है।
Published on:
02 Jul 2023 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
