ग्वालियर

कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ा, अब झमाझम के आसार नहीं, धूप निकलने पर बढ़ेगी गर्मी

रात में हल्की बारिश होने से औसत का आंकड़ा पहुंचा 718.4 मिमी, 25 से मानसून वापसी की शुरुवात

less than 1 minute read
Sep 23, 2023
कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ा, अब झमाझम के आसार नहीं, धूप निकलने पर बढ़ेगी गर्मी

ग्वालियर। बंगाल की खाड़ी से आया कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश तक आते-आते कमजोर पड़ गया। इस कारण शहर में झमाझम बारिश नहीं हो सकी। नमी के कारण शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि बादल छाने से अधिकतम तापमान 32.7 डिसे पर आ गया। तापमान में आई गिरावट से हल्की राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार 23 सितंबर को बारिश की संभावना नहीं है। धूप निकलने पर शहर में गर्मी बढ़ेगी। 25 सितंबर से राजस्थान से मानसून वापसी की शुरुवात हो जाएगी। क्योंकि हवा में प्रति चक्रवातीय बन रहा है। प्रदेश में सबसे पहले मानसून ग्वालियर चंबल संभाग से विदा होगा।
गुरुवार शुक्रवार की रात में शहर में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 6.8 मिमी बारिश दर्ज की। इस बारिश से औसत का आंकड़ा 718.4 मिमी पर पहुंच गया। सुबह से ही शहर में बादल छाए रहे। दोपहर में काली घटाएं छाई, लेकिन बारिश नहीं कर सकी।
इस कारण नहीं बरसा पानी
- कम दबाव का क्षेत्र झारखंड के पास आते-आते कमजोर पड़ गया। शहर में पश्चिमी हवाएं भी चली। इस कारण बारिश की स्थिति नहीं बन सकी।
- मानसून ट्रफ लाइन शिवपुरी होते हुए गुजर रही है।
- अंचल के आसपास चक्रवातीय घेरा भी नहीं था, जिससे नमी को बादलों में बदलकर बरसा सके।
अधिकतम तापमान-32.7 डिसे
न्यूनतम तापमान-24.5 डिसे
बारिश-6.8 मिमी
कुल बारिश-718.4 मिमी
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 25.4
08:30 28.0
11:30 29.6
14:30 32.0
17:30 29.4

इनका कहना है
23 सितंबर को कम दबाव का क्षेत्र और कमजोर पड़ जाएगा। इसके कमजोर पडऩे से ग्वालियर बारिश की संभावना नहीं है। हल्के बादल ही छा सकेंगे।
डा वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल

Published on:
23 Sept 2023 10:57 am
Also Read
View All

अगली खबर