
आज मुख्यमंत्री करेंगे 1030 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण
श्योपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 मार्च को श्योपुर आएंगे। यहां आकर वे सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज और मूंझरी बांध के निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही 1013 करोड़ रुपए के कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी होगा। जैदा मंडी परिसर में होने वाली सभा और लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह के लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। देर रात तक अधिकारी प्रजेंटेशन आदि की रिहर्सल करते रहे। कार्यक्रम स्थल मुख्य सड़क से अंदर होने की वजह से सामान्य यातायात पर कोई असर नहीं पड़ेगा।सभा स्थल पर आने वालों के लिए पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था अलग से की है। लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना की होगी शुरुआत
जैदा मंडी में सभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 15 जिलों में लागू होने वाली मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना की शुरुआत करेंगे। विशेष पिछड़ी जनजाति के पशुपालकों के लिए बनी इस योजना से श्योपुर सहित मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, उमरिया, डिण्डौरी एवं छिंदवाड़ा के बैगा, भारिया एवं सहरिया आदिवासियों को लाभ मिलेगा।
यह होगा आज
-258 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा।
-414.79 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मूंझरी डैम का शिलान्यास होगा।
-मूंझरी डेम से 119 गांव की नलजल योजनाएं भी इससे संचालित होंगी।
-167.58 करोड़ रुपए की चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का लोकार्पण होगा।
-कुल 1013.58 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन होगा।
-तेंदूपत्ता संग्राहकों को 6.50 करोड़ रुपए प्रोत्साहन पारिश्रमिक बोनस वितरित किया जाएगा।
Published on:
11 Mar 2023 11:33 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
