कई बार किसानों ने आवेदन देकर प्रशासन से मांग की थी कि नीलगाई की संख्या पर नियंत्रण किया जाए
बदनावर. क्षेत्र में नीलगायों की संख्या बढने से किसान के अलावा अब आम जन भी परेशान है। फसलें नष्ट करने के बाद ये अब दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं।
नीलगाय के कारण कई वाहन चालक टकरा गई घायल हो रहे हैं। रात के समय तेजी से यह सड़क क्रास करती है। वाहन चालकों को पता ही नहीं चलता और यह गाए से टकरा जाते हैं। 4 दिन पहले बदनावर के मोदी परिवार के सदस्य नीलगाय के अचानक सड़क पर आ जाने के कारण वाहन नीलगाई से टकरा गया और डिवाइडर से टकराकर कार तीन पलटी खा गई। मोदी परिवार के 5 सदस्य कार में बैठे थे सभी बुरी तरह घायल होकर इंदौर में भर्ती है। कई बार किसानों ने आवेदन देकर प्रशासन से मांग की थी कि नीलगाई की संख्या पर नियंत्रण किया जाए।
झुंड के रूप में रहते है: यह नील गायें झुंड के रूप में रहते हैं। दिन के समय यह बडी-बड़ी खाईयों और झाडियों में छिप कर रहते हैं। रात होते ही यह झाडियों और खाइयों से निकलकर खेत की ओर रूख कर लेते हैं। यह इतने तेज दौड़ते हैं कि इनका पीछा करना इंसान के बस की बात नहीं। 5 फीट की उंचाई तक यह छलांग लगा सकते हैं। एक रात में 50 किमी. तक यह सफर कर लेते हैं जिस ओर इनको खाना पाना मिल जाता है उस ओर यह रूख कर लेते हैं। इनकी बढ़ती हुई आबादी के कारण इनके कई झुंड बन गए है। झुंड में 5 से 20 तक का झुंड इस क्षेत्र में देखा गया है। अब यह आबादी के आस पास भी आने लगे है कई जगह सड़क क्रास करने में यह वाहन से टकरा जाते है। पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में बड़ी आसानी से यह दिखाई देने लगे हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय में आवेदन आमंत्रित
धार. जवाहर नवोदय विद्यालय मुलथान के कक्षा 6ठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। आवेदक को आवश्यक दस्तावेज के साथ विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन अपलोड करना होगा। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय मुलथान से संपर्क किया जा सकता है।
शादी नहीं होने पर युवक ने की आत्महत्या
बरमंडल. राजोद थाने के तहत बरमंडल के समीप एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्महत्या का कारण शादी नहीं होना बताया। घटना ङ्क्षसदुरिया की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरदारपुर भिजवाया। खेत पर पेड़ पर लटककर भीमा पिता हीरालाल मुनिया ने सोमवार सुबह फांसी लगा ली। फांसी के फंदे पर लटका देख ग्रामीणों ने चौकीदार को सूचना दी। इसके बाद में युवक के परिजनों को सूचना दी।