6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक पर महिला को दोस्ती का ऐसे उठाना पड़ा खामियाजा

फेसबुक पर दोस्ती में बात शादी तक पहुंच गई। युवती को जाल में फंसा कर फरेबी उसे मुलाकात के लिए गेस्ट हाउस में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। फिर साफ मुकर गया कि शादी नहीं कर सकता। धोखे में फंसी युवती ने सोमवार शाम को पड़ाव पुलिस को सारा माजरा बताया। जिस गेस्ट हाऊस में फरेबी मुलाकात के लिए बुलाता था उसका भी पता ठिकाना बताया।

less than 1 minute read
Google source verification
rape-1

फेसबुक पर महिला को दोस्ती का ऐसे उठाना पड़ा खामियाजा

ग्वालियर . फेसबुक पर दोस्ती में बात शादी तक पहुंच गई। युवती को जाल में फंसा कर फरेबी उसे मुलाकात के लिए गेस्ट हाउस में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। फिर साफ मुकर गया कि शादी नहीं कर सकता। धोखे में फंसी युवती ने सोमवार शाम को पड़ाव पुलिस को सारा माजरा बताया। जिस गेस्ट हाऊस में फरेबी मुलाकात के लिए बुलाता था उसका भी पता ठिकाना बताया।
पुलिस के मुताबिक हजीरा निवासी युवती की फेसबुक पर रविन्द्र आर्य निवासी टीकमगढ़ ने करीब चार महीने पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इससे दोनों में बात शुरू हुई। मैसेज के जरिए बातों का दौर बढ़ा, फिर रविन्द्र ने युवती को शादी का ऑफर दिया। वह राजी हो गई तो मुलाकात करने के बहाने उसे दो बार गांधी नगर में आशीर्वाद गेस्ट हाउस बुलाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद दूरी बना ली। युवती ने उससे शादी की जिद की तो रविन्द्र ने साफ मना कर दिया कि वह उसके साथ शादी तो नहीं करेगा। पे्रमी का यह रवैया देखकर पीडि़ता ने पुलिस से शिकायत की। रविन्द्र पर पड़ाव पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया।