ग्वालियर. जनकगंज थाना क्षेत्र के अमायन का पुरा में मंगलवार की सुबह एक युवती का शव कुएं में उतराता मिला। कुएं के पास एक मोबाइल और चार्जर भी मिला तो युवती के मंगेतर का है। परिजन का आरोप है कि मंगेतर ने ही युवती की हत्या की है, क्योंकि वह आए दिन युवती पर मिलने के लिए दबाव डालता था।