16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर

Video : दोपहर को मोहल्ले में गदर, शराबी मोहल्ले में करते छेड़खानी, रोकने पर चले लाठी-डंडे

नशाखोरी और छेडख़ानी की शिकवा, शिकायतों को लेकर पड़ोसियों के बीच खून खराबा हो गया। दोनों ने एक दूसरे को झूठा साबित करने के लिए हावी होने की कोशिश की। इसके लिए लाठी पत्थर उठा ....

Google source verification

ग्वालियर। नशाखोरी और छेडख़ानी की शिकवा, शिकायतों को लेकर पड़ोसियों के बीच खून खराबा हो गया। दोनों ने एक दूसरे को झूठा साबित करने के लिए हावी होने की कोशिश की। इसके लिए लाठी पत्थर उठा लिए एक दूसरे पर हमला किया। मारपीट में दोनों तरफ से चार लोग चोटिल हुए हैं बस्ती में बवाल मचाने पर पुलिस ने दोनों गुट पर एफआइआर दर्ज की है।

Video : रंगबाजों ने कांवड़ यात्रा के दौरान ठनी दुश्मनी का बदला लेने चाचा और भतीजे को कार से कुचला

बिरथरियों का पुरा (गिरवाई) में सोमवार को रामकली (70) और सुनीता कुशवाह के परिवार का नीलेश और जितेन्द्र से विवाद हो गया। चारों बिरथरियों का पुरा में रहते हैं। सुनीता के परिजन का आरोप है जितेन्द्र, नीलेश की संगत ठीक नहीं है। यह लोग उनके घर के पास नशेडिय़ों की जमात लगाते हैं इनकी वजह से माहौल खराब होता है। नशेबाजों ने नाबालिग बच्ची से छेडख़ानी की थी। सोमवार को सुबह से जितेन्द्र और नीलेश सुबह से महफिल सजाकर बैठे थे। इन्हें घर के पास नशेबाजी से रोका था।

रामकली और सुनीता ने पुलिस को बताया, नशा करने से रोकने पर नीलेश और जितेन्द्र ने उनके घर पर हमला कर दिया। इन लोगों को रोका तो नशेबाजों के साथी भी आ गए इन लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस का कहना है दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी चलाईं हैं पथराव किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। उसी आधार पर दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है।