2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी हुए मोबाइल ने ‘नर्क’ की नर्स की जिंदगी, चोर ने फैमिली ग्रुप में भेजीं नर्स की अश्लील फोटोज

हॉस्पिटल से चोरी हुआ था नर्स का मोबाइल...मोबाइल में नर्स के थे स्टाफ के युवक के साथ अश्लील फोटोज...

2 min read
Google source verification
gwalior_nurse.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक नर्स का मोबाइल क्या चोरी हुआ उसके हंसते खेलते परिवार में तूफान आ गया। दरअसल चोरी हुए मोबाइल में नर्स के अपने स्टाफ के एक युवक के साथ कुछ आपत्तिजनक फोटोज व वीडियो थे जो चोर ने उसके पति को तो भेजे ही हैं साथ ही उसके फैमिली ग्रुप पर भी डाल दिए हैं। जिससे नर्स के गृहस्थ जीवन में आग लग गई है और रोजाना उसके घर में झगड़े हो रहे हैं। नर्स ने अब मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- युवती ने शादी से किया इंकार तो युवक ने खेला खूनी खेल, तीन लोगों की हत्या कर खुद किया सुसाइड

ये है पूरा मामला...
शहर के आदित्यपुरम इलाके में रहने वाली एक 28 साल की महिला एक निजी अस्पताल में नर्स है। उसका मोबाइल 2 मई को अस्पताल से ही चोरी हो गया था। चोरी हुए मोबाइल में नर्स के स्टाफ के ही एक युवक के साथ अश्लील फोटोज और वीडियो थे। जो चोरी हुए मोबाइल के साथ चोर के हाथ में लग गए। चोर ने भी मौके का फायदा उठाया और पहले तो नर्स के पति को फोन कर नर्स के अवैध संबंधों के बारे में बताया और फिर नर्स के ही फैमिली ग्रुप पर उन अश्लील फोटोज व वीडियो को डाल दिया। जिसके बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है रोजाना झगड़े हो रहे हैं। नर्स की हंसती खेलती जिंदगी नर्क बन गई है और अब उसने शहर के महाराजपुर थाने में इस बात की शिकायत दर्ज कराई है। नर्स का ये भी आरोप है कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है। नर्स का कहना है कि आरोपी ने जो फोटोज ग्रुप में व फैमिली मेंबर्स को शेयर किए हैं वो एडिट किए हुए हैं। नर्स ने मोबाइल चोरी का संदेश स्टाफ के ही एक पंकज नाम के युवक पर जताया है। पुलिस ने नर्स की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

देखें वीडियो- शादी के मंडप में पहुंचकर प्रेमिका ने किया जमकर हंगामा

Story Loader