6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

 सूने घर से चोर नकदी व गहने ले गए

भितरवार में चोरों ने हाथ दिखाए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

monu sahu

•

Updated: 26 Sep 2016, 4:27 PM IST

gwalior

gwalior

ग्वालियर.
नगर परिषद भितरवार के वार्ड क्रं.3 में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया और 25 हजार रुपए नगद सहित करीब 50 हजार के सोने चंादी के जेवरात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने उस समय घर को निशाना बनाया जब घर में कोई नहीं था।

जानकारी के अनुसार बालकिशन पुत्र धनीराम राजौरिया जो बसई में विद्युत वितरण कंपनी में लाइनमैन है और भितरवार के वार्ड क्रं.3 अंबेडकर कालोनी में उसकी पत्नी पूनम अकेली रहती है और शनिवार को वह दवा लेने के लिए ग्वालियर गई थी जहां पर उसके दो बेटे रहते है और वह वहीं रात में रुक गई। सुबह उसके पड़ौसी ने सूचना दी कि उसके घर चोरी हो गई है। रविवार को सुबह 11 बजे पूनम लौटी और पुलिस को सूचना दी। पूनम ने बताया कि एक जोड़ी टॉप्स, एक मंगलसूत्र, एक करधोनी, और सोने की लोंग, 25 हजार रुपए नगद चोरी हो गए है।