
मुरैना। मरने वालों मेंं दो नाबालिग व एक बालिग लड़का शामिल है। तीनों लोग टेंट हाउस में काम करते थे। मरने वालों में मृतक अजीत जाटव 18, सचिन जाटव 14 व शिवम जाटव 12 निवासी देवपुर हैं। ये तीनो लोग माफी ठेकेदार नोरंगी के लिए काम करते थे। ये तीनों लोग सोमवार की रात 1 बजे शादी समारोह में काम कर वापस टेंट हाउस आकर सो गए थे। तीनों जिस कमरे में सोए हुए थे उसी कमरे में दो तंदूर रखे थे जिन्हें बुझाया गया नहीं था। सुलगते हुए तंदूर से निकले धुंए से तीनो की सोते में ही मौत हो गई, उनका चौथा साथी विकास जो जमीन पर सो रहा था। जब उसे कुछ अजीब सा लगा तो वह उठा और अपने साथियों को उठाने लगा लेकिन उन तीनों की मौत हो गई।उसने वाहर निकल के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को बुलाया। घटना के बाद से ही मृतकों के परिजनों ने जीएम रोड पर जाम लगा दिया है। जिन्हें पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है।
ट्रैक्टर की टक्कर से किशोरी की मौत
कैलारस थाना क्षेत्र के तहत कट्टौली गांव में हुआ हादसा
कैलारस के कट्टौली गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से एक किशोरी की मौत हो गई। हादसा सोमवार को सुबह तकरीबन सवा आठ बजे हुआ। हालांकि एक खबर यह भी है कि किशोरी ट्रैक्टर पर बैठी थी। इसी दौरान वह नीचे गिरी और पहिये के नीचे आ गई।
जानकारी के अनुसार कट्टौली निवासी महेश कुशवाह व उसकी पुत्री आरती कुशवाह 16 वर्ष गांव के रास्ते पर पैदल चले जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ने आरती को टक्कर मार दी। आरती ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आरती कुशवाह ट्रैक्टर पर सवार थी, इसी दौरान वह नीचे गिरकर पहिये के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौत हुई। बहरहाल पुलिस ने मृतका के पिता महेश की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Updated on:
28 Nov 2017 04:20 pm
Published on:
28 Nov 2017 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
