27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन पालतू कुत्तों ने पडिय़ा को काटा, मालिकों पर एफआईआर

शिकायत करने पर किसान की कर दी पिटाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Prashant Sharma

•

Updated: 1 Jun 2019, 7:10 AM IST

pet

तीन पालतू कुत्तों ने पडिय़ा को काटा, मालिकों पर एफआईआर

ग्वालियर। कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को मुरार की गुलाबपुरी में तीन पालतू कुत्तों ने किसान की पडिय़ा को चीथ डाला। उसके पेट और पैर में काट लिया। किसान ने कुत्त्ते पालने वालों से शिकायत की तो उन्होंने बुजुर्ग किसान के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तीनों कुत्तों के मालिकों पर एफआईआर दर्ज की है।

हाथीखाना मुरार निवासी सुशीला पत्नी मोहन सिंह यादव ने बताया गुलाबपुरी में उनका प्लॉट है वहां खेती करते हैं और मवेशी पाल रखे हैं। शुक्रवार को पडिय़ा खेत में चरने निकल गई। वहां रहने वाले श्रीकृष्ण कुशवाह, बेताल कुशवाह और पलिया पंडित ने अपने पालतू कुत्तों को बुला लिया। कुत्तों ने पडिय़ा पर हमला कर दिया और उसके पेट एवं पैरों में काट लिया। शाम को वह पति के साथ गुलाबपुरी आईं तो पडिय़ा जख्मी हालत में पड़ी मिली। आसपास रहने वालों ने घटना बताई। कुत्ता मालिकों से पूछताछ करने गए तो उन लोगों ने पति को पीट दिया। मुरार के इंचार्ज थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मोहन सिंह (70) की शिकायत पर कुत्तों को पालने वाले श्रीकृष्ण, बेताल और पलिया पर केस दर्ज किया है।
रोशनी की जान लेने वाले कुत्ते का मालिक पकड़ से बाहर

फाइल फोटो रोशनी
हाथीखाना मुरार में तीन दिन पहले ओमप्रकाश जाटव की 4 साल की बेटी रोशनी की जान लेने वाले कुत्ते का मालिक हीरालाल जाटव पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लिखा पढ़ी में कुछ खामियां रह गई हैं, इसलिए कुत्ता मालिक को नहीं पकड़ा गया है। पुलिस के इस रवैये से हाथीखाना बस्ती में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हीरालाल का कुत्ता कई लोगों को काट चुका है। रोशनी की बेहरमी से जान लेने के बाद भी पुलिस आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही है।